‘छोटे किसानों के साथ विश्वासघात’, टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु सरकार पर बोला हमला

चेन्नई, 26 मई . अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम का महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु Government की आलोचना की है. कृषि फसल ऋण माफी को धोखा बताया है. उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों के सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण पूरी तरह माफ किए जाएं.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर टीटीवी दिनाकरन ने लिखा कि टीवीके Government की 200 यूनिट मुफ्त बिजली वाली घोषणा के बाद अब कृषि फसल ऋण माफी भी एक और धोखे की तरह नजर आ रही है. चुनाव से पहले टीवीके ने वादा किया था कि 5 एकड़ से कम जमीन रखने वाले किसानों द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए फसल ऋण पूरी तरह माफ किए जाएंगे लेकिन सत्ता में आने के बाद Government ने घोषणा की कि ऋण माफी किसानों द्वारा लिए गए कर्ज की राशि के आधार पर होगी. यह सूक्ष्म, छोटे और सीमांत किसानों के साथ विश्वासघात है.

उन्होंने आगे लिखा कि जहां ढाई एकड़ तक खेती करने वाले किसानों ने 3 लाख रुपए तक का ऋण लिया हुआ है, वहीं Government ने केवल 50,000 रुपए तक का ऋण लेने वाले किसानों के लिए पूरी ऋण माफी की घोषणा की है. जबकि 1 लाख रुपए से अधिक का ऋण लेने वाले किसानों को सिर्फ 5,000 रुपए की राहत देने की बात कही गई है. डेल्टा सिंचाई किसान संघ महासंघ ने इस घोषणा की कड़ी निंदा की है.

टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि मैं Chief Minister विजय से आग्रह करता हूं कि चुनाव से पहले टीवीके द्वारा जारी घोषणापत्र के वादे के अनुसार तमिलनाडु में 5 एकड़ से कम जमीन रखने वाले सूक्ष्म, छोटे और सीमांत किसानों के सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण पूरी तरह माफ किए जाएं.

बता दें कि तमिलनाडु के Chief Minister ने Monday को सहकारी बैंकों से फसल ऋण लेने वाले किसानों के लिए बड़ी ऋण माफी योजना की घोषणा की थी. योजना के तहत, सहकारी बैंकों से 50,000 रुपए तक का फसल ऋण लेने वाले सीमांत किसानों का पूरा बकाया ऋण माफ किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि 50,001 रुपए से 60,000 रुपए तक के ऋण पर 40,000 रुपए की राहत दी जाएगी, जबकि 60,001 रुपए से 70,000 रुपए तक के ऋण पर 30,000 रुपए की माफी मिलेगी. 70,001 रुपए से 80,000 रुपए तक का ऋण लेने वाले किसानों को 20,000 रुपए की राहत मिलेगी. 80,001 रुपए से 1 लाख रुपए तक के ऋण पर 10,000 रुपए की माफी दी जाएगी जबकि 1 लाख रुपए से अधिक का फसल ऋण लेने वाले किसानों को 5,000 रुपए की राहत मिलेगी.

Government ने छोटे किसानों के लिए अलग से राहत की घोषणा भी की है. छोटे किसानों द्वारा लिए गए 50,000 रुपए तक के फसल ऋण पर 50 प्रतिशत तक की माफी दी जाएगी.

50,001 रुपए से 60,000 रुपए तक के ऋण पर 20,000 रुपए की राहत दी जाएगी, जबकि 60,001 रुपए से 70,000 रुपये तक के ऋण पर 15,000 रुपए की राहत मिलेगी. 70,001 रुपए से 80,000 रुपए तक के ऋण पर 10,000 रुपए की माफी दी जाएगी, जबकि 80,001 रुपए से 1 लाख रुपए तक के ऋण पर 5,000 रुपए की राहत मिलेगी.

Government ने छोटे और सीमांत किसानों के अलावा बड़े किसानों को भी इस योजना में शामिल किया है. सहकारी बैंकों से फसल ऋण लेने वाले पात्र बड़े किसानों को 5,000 रुपए की ऋण माफी दी जाएगी.

एएमटी/पीएम

Leave a Comment