
गोपालगंज, 19 अप्रैल . बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से दो साल पहले लापता युवक के मामले में Police ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है. Police ने एक नाले से कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद किया है.
दावा किया गया है यह कंकाल उसी अपहृत युवक का है. Police के एक अधिकारी ने Sunday को इस मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, यह पूरा मामला 25 माह पहले का है, जब कुचायकोट के सासामुसा का रहने वाला चंदन अचानक लापता हो गया. वह घर से दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन उस दिन के बाद वह वापस नहीं लौटा. बाद में परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका को लेकर कुचायकोट थाना में लिखित शिकायत की थी. लेकिन कुछ परिणाम नहीं निकला. लेकिन दो साल से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद Police ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है.
घटना कुचायकोट के सासामुसा की है. आज Police ने अपहृत चंदन का कंकाल बरामद किया है, जिसकी पहचान परिजनों ने की है. मृतक का कंकाल सासामुसा के नाले से बरामद किया गया है. यह बरामदगी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुचायकोट Police ने की है. बताया गया कि मृतक के परिजनों ने पिछले दिनों Police के आला अधिकारियों से मिलकर इस मामले की जानकारी मांगी थी.
गोपालगंज Police अधीक्षक विनय तिवारी ने इस अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम ने परिजनों से मिले इनपुट, पुराने कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर उसके दो दोस्तों दीपक कुमार और मन्नू कुमार को हिरासत में लिया. उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. जिसके बाद Police ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. Police ने दोनों दोस्तों से पूछताछ के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में सासामुसा के नाले की जेसीबी से खुदाई की, जिसके बाद एक कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद किया गया है.
दावा किया गया है कि यह कंकाल अपहृत चंदन का है. Police का दावा है कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि चंदन का जिस दिन अपहरण किया गया था, उसी दिन उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया था. Police ने मृतक के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. Police बरामद कंकाल का वैज्ञानिक टेस्ट भी कराने की योजना बना रही है, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके.
–
एमएनपी/एएस