
Patna, 16 मई . बिहार ने औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा जारी लॉजिस्टिक इजी एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (एलईएडीएस) 2025 फ्रेमवर्क में ‘हाई परफॉर्मर्स’ श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि पर उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में बिहार ने औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. श्रेयसी सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार Government उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक सुधारों के माध्यम से राज्य को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. यह उपलब्धि बिहार की बढ़ती क्षमता, बेहतर नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है.
बिहार की यह प्रगति राज्य के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम, औद्योगिक अवसंरचना, निवेश अनुकूल वातावरण तथा ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने की दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों को दर्शाती है. विशेष रूप से उल्लेखनीय यह है कि बिहार ने ‘फास्ट मूवर’ श्रेणी से आगे बढ़ते हुए अब ‘हाई परफॉर्मर्स’ की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है. यह केवल रैंकिंग में सुधार नहीं, बल्कि राज्य की दूरदर्शी सोच, प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और भविष्य उन्मुख विकास मॉडल का प्रतीक है.
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के एमडी कुंदन कुमार ने कहा कि एलईएडीएस (लीडस) 2025 में ‘हाई परफॉर्मर्स’ श्रेणी में शामिल होना बिहार के लिए गर्व का विषय है. विभाग द्वारा लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, निवेश सुविधा, औद्योगिक कनेक्टिविटी और ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है.
बिहार Government राज्य में निवेश, उद्योग एवं लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्यरत है.
–
एमएनपी/डीकेपी