बिहार: 19 अगस्त को तेजस्वी के नेतृत्व में राजभवन मार्च, पेपर लीक और सिवान गोलीबारी का विरोध

Patna, 16 अगस्त . बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने Sunday को राज्य Government पर बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और दावा किया कि पेपर लीक और अनियमितताओं की वजह से प्रतियोगी परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं.

उन्होंने पिछले महीने सिवान में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर Police द्वारा कथित तौर पर एके-47 राइफल से गोलियां चलाने और तानने के मामले में राज्य Government से जवाब मांगा.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य Government पर दबाव बनाने और छात्रों एवं युवाओं की शिकायतों को Governor के समक्ष रखने के लिए 19 अगस्त को राजभवन तक मार्च निकालेगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं के कारण बिहार की छवि खराब हो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की शिकायतें सामने आई हैं.

सिवान की घटना का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब छात्र सिवान में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो राज्य Government ने उनकी बात सुनने के बजाय एके-47 से गोली चलवाई.

उन्होंने यह जानने की मांग की कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था.

उन्होंने कहा कि यह मामला बिहार के Police महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के सामने उठाया गया है और उनसे पूछा गया है कि राज्य Government जिम्मेदारी तय करने में क्यों नाकाम रही.

उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ एक कॉन्स्टेबल को नौकरी से निकाला गया है, जबकि दूसरे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

उन्होंने यह भी कहा कि राजभवन तक होने वाले मार्च में छात्र, शिक्षक, कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थी और परीक्षा व रोजगार व्यवस्था से परेशान सभी लोग शामिल होंगे और इस अपारदर्शी व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे.

उन्होंने अन्य राज्यों के नेताओं को भी इस खुले मार्च में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

राज्य Government के एक करोड़ नौकरियों के वादे पर निशाना साधते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य Government ने एक लाख नौकरियां भी नहीं दीं.

उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी राज्य Government पर हमला बोला और दावा किया कि शराबबंदी पूरी तरह विफल रही है, यहां तक ​​कि घर-घर शराब की डिलीवरी भी हो रही है.

उन्होंने कहा कि बिहार Government भले ही प्रतिबंध लागू होने का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.

एमएस/

Leave a Comment