
Patna, 15 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है. निशांत जल्द ही बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं. इसी बीच, निशांत की उम्र को लेकर कई तरह की चर्चाओं के बीच बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उनकी उम्र बताई है.
बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले और जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने Sunday को दावा करते हुए बताया कि निशांत की सही उम्र 44 साल है. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने निशांत की उम्र बताते हुए उनकी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि का खुलासा करते हुए दावा किया कि निशांत कुमार की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है, न कि 1975.
उन्होंने मीडिया संस्थानों से भी अनुरोध किया कि वे इसी सही आयु और जन्मतिथि का उपयोग करें.
दरअसल, निशांत की उम्र को लेकर कई तरह की चर्चा मीडिया से लेकर सियासी तौर पर हो रही थी कि लोग निशांत की उम्र 50 साल बता रहे थे. इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने उनकी सही जन्मतिथि बताई.
मंत्री अशोक चौधरी ने अपने आधिकारिक social media के जरिए भी इसकी जानकारी सार्वजनिक की है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “निवेदन है कि निशांत कुमार की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है तथा उनकी वर्तमान आयु 44 वर्ष है. आप सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि आगे से इसी जन्मतिथि और आयु का ही उपयोग करें.”
उन्होंने यह भी लिखा कि मीडिया द्वारा गलत जन्मतिथि और आयु प्रकाशित की जा रही है, इसलिए कृपया सही जानकारी का ही उपयोग एवं प्रसारण करें.
दरअसल, निशांत के पिताजी और बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई Government बनने की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा निशांत को Chief Minister बनाए जाने की मांग भी उठाई जा रही है. Saturday को Chief Minister के समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने निशांत को Chief Minister बनाए जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की थी.
–
एमएनपी/एसके