बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने सरकार के डिजिटली जनगणना कराने के फैसले को सराहा

Patna, 13 दिसंबर . बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने जनगणना में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर Government के फैसले की सराहना की है. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से जनगणना के दौरान आम लोगों के लिए चीजें आसान हो जाएंगी.

मंत्री राम कृपाल यादव ने Saturday को समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान जनगणना और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के पोस्ट को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी को भी करारा जवाब दिया.

मोबाइल ऐप से जनगणना को लेकर केंद्र Government के फैसले का स्वागत करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा, “मैं Government की इस पहल का अभिनंदन करता हूं. इससे आम लोगों के लिए चीजें आसान हो जाएंगी. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा और इससे कई मौजूदा कमियों को दूर किया जाएगा.”

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से जुड़े सवाल पर राम कृपाल यादव ने कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि घर में पिता और माता के साथ रहकर अगर किसी महिला की आंख से आंसू बहते हैं तो निश्चित तौर पर यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे समाज में भी खराब संदेश जाता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की टिप्पणी पर राम कृपाल यादव ने कहा, “राजनीति में बोलने और बात करने की एक सीमा होती है. ममता बनर्जी को चुनाव में हार दिख रही है. ममता बनर्जी और उनके समर्थकों को लगता है कि केंद्र Government और Prime Minister के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने से अवैध रूप से रहने वाले लोगों और दूसरे वर्ग के मतदाता उनका समर्थन करेंगे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”

फसल क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन करने से चूके किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “कई किसान मेरे पास भी आए थे. नई जगहों से भी सूचनाएं मिली हैं. जिन किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं मिल पाई है, उनकी मदद के लिए विचार किया जाएगा.”

डीसीएच/वीसी

Leave a Comment