जनता के सवालों का जवाब नहीं, इसलिए विवाद पैदा कर रही बिहार सरकार: आरजेडी

Patna, 5 जून . राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कथित कटौती को लेकर चिंता जताई और Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की Government के पास न तो पैसा है और न ही वो काम कर सकती है, इसलिए वो कभी आवास को लेकर राजनीति करती है तो कभी सुरक्षा घटाकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है.

शक्ति सिंह यादव ने Friday को समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरह राबड़ी आवास खाली कराने के निर्देश दिए गए और अब सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किए जा रहे हैं, वह चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है. उनके मुताबिक, Government के पास जनता से जुड़े सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वह विवाद पैदा करने का काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व Chief Minister रहे हैं और लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सुरक्षा का मुद्दा राजनीति से ऊपर होना चाहिए और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए.

वहीं, खान सर और रौशन आनंद से जुड़े विवाद पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि वह किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं, लेकिन कानून के दायरे में जो भी मामला आता है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कोचिंग चलाने वाले शिक्षक बच्चों को शिक्षा देते हैं और यह एक अच्छा काम है, लेकिन अगर किसी मामले को लेकर विवाद खड़ा हुआ है तो Government और Police को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो वह किसी के खिलाफ हैं और न ही किसी के समर्थन में, बल्कि सिर्फ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस दौरान शक्ति सिंह यादव ने Prime Minister को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक बड़ा Political रिकॉर्ड है. हालांकि, उन्होंने केंद्र Government की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए.

राजद नेता ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं, लेकिन देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं. उनका आरोप है कि आने वाले समय में आर्थिक चुनौतियां और बढ़ सकती हैं, जिसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment