बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दोहराया, ‘ऑन स्पॉट’ होगा फैसला, 31 दिसंबर को सहरसा में जनसंवाद

Patna, 29 दिसंबर . बिहार के उपChief Minister सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने Monday को एकबार फिर साफ कर दिया कि राजस्व भूमि सुधार के अंतर्गत लोगों की कई शिकायतें लगातार आ रही हैं, लोगों की उम्मीद जगी है. उपChief Minister सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा में राजस्व भूमि सुधार के अंतर्गत आ रही शिकायतों को लेकर सुनवाई करेंगे.

इससे पहले उन्होंने कहा कि सामने लोगों की बात सुनने और समझने का अवसर भी मिलता है. उसके आधार पर विभाग के पदाधिकारियों के साथ मिलकर समाधान के लिए हम लोग रणनीति भी बनाते हैं. समीक्षा भी करते हैं और ऑन द स्पॉट समाधान भी किया जाता है.

दरअसल, उपChief Minister विजय सिन्हा के जनता दरबार को लेकर बिहार राजस्व सेवा संघ ने Chief Minister को पत्र लिखकर शिकायत की है. संघ ने कहा है कि जनता दरबार के नाम पर उपChief Minister अफसरों को अपमानित कर रहे हैं. इधर, बताया गया कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह, सहरसा (विकास भवन के सामने) में पहली पाली में होगा, जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी. इस दौरान आने वाले आवेदनों में से कुछ का अंचलवार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी.

इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे. दूसरी पाली यानी दिन के तीन बजे के बाद राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी. उपChief Minister ने कहा कि अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है. इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी. समीक्षा का यह कार्य मुख्यालय के अधिकारी प्रधान सचिव सीके अनिल के नेतृत्व में लगातार जारी रखेंगे. इसका उद्देश्य सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान में लोगों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment