नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद उग्र, कई जिलों में पथराव, छपरा में पुलिस वाहन फूंके

Patna, 25 जुलाई . नीट पेपर लीक मामले में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों के आह्वान पर Saturday को बुलाए गए बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन हिंसक हो गया. राजधानी Patna, सीवान, छपरा और औरंगाबाद समेत कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और Police के बीच झड़प हुई.

कई जगह पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद Police ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े. इसी क्रम में छात्र संगठनों के समर्थन में वामपंथी दलों ने बिहार बंद का आह्वान किया था. सुबह तक राजधानी समेत अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य रही और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में Police बल की तैनाती की गई थी, लेकिन दोपहर होते-होते प्रदर्शन उग्र रूप लेता गया.

Patna में प्रदर्शनकारियों और Police के बीच कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और झड़प हुई. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अतिरिक्त Police बल तैनात किया. हालात बिगड़ने पर Police ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और कई लोगों को हिरासत में लिया. सबसे अधिक तनावपूर्ण स्थिति सीवान में देखने को मिली. यहां प्रदर्शनकारियों ने Police पर ईंट-पत्थर चलाए, जिसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए Police ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े. अधिकारियों के अनुसार स्थिति और बिगड़ने पर फायरिंग भी करनी पड़ी. पथराव के दौरान सीवान के Police अधीक्षक पूरन कुमार झा के हाथ में चोट लग गई. उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. Police ने पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लेने का दावा किया है. छपरा में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. कुछ प्रदर्शनकारी एक Governmentी भवन पर चढ़ गए और वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए.

इस दौरान बैरिकेडिंग हटाकर ले जाते हुए भी प्रदर्शनकारी दिखाई दिए. बड़ी संख्या में लोगों के सड़क पर उतरने से यातायात प्रभावित हुआ. इसी बीच एक Police वाहन में आग लगाए जाने की भी सूचना है. Police ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है. इधर, Patna मे आइसा और इनौस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जबकि प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की. राजधानी Patna में सुबह से ही Police पूरी तरह अलर्ट रही.

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में Police बल की तैनाती की गई. डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन के लिए जुटे कुछ छात्रों ने नारेबाजी की. इसी दौरान Police के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद Police ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया. घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. बिहार बंद के दौरान जैसे ही छात्र जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन के लिए एकत्र होने लगे, Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई छात्रों को हिरासत में ले लिया.

उधर, लखीसराय और औरंगाबाद में भी प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और Police के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं. प्रशासन ने कहा है कि पूरे राज्य में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और हिंसा तथा Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. Police ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है.

–

एमएनपी/एएस

Leave a Comment