बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

Patna, 2 मार्च . बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर Police प्रशासन ने कमर कस ली है. असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के एहतियाती कदम उठाए गए हैं. दोनों पर्वों को लेकर Police अलर्ट मोड में है.

प्रदेशभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. बिहार के Police महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि होली और रमजान के समानांतर होने को लेकर त्योहारों के दौरान खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ Police ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 13,000 असामाजिक तत्वों से बंध पत्र (बॉन्ड पत्र) भरवाया जा चुका है और यह कार्य अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि उपद्रवियों पर Police की पैनी निगाह बनी हुई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंगाइयों और दंगों की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष बल तैनात किए गए हैं.

सभी जिलाधिकारियों और Police अधीक्षकों को सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. प्रदेशभर में विभिन्न संवेदनशील जिलों में 30,000 अतिरिक्त Police जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी दंगा निरोधी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं. स्थानीय Police के साथ-साथ विशेष शाखा और त्वरित कार्य बल की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी.

Police महानिदेशक विनय कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों से विशेष अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या तनाव की स्थिति नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें.

उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ‘डायल 112’ और जिला समन्वय केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पतालों और फायर ब्रिगेड को भी ‘एक्टिव मोड’ में रहने का निर्देश दिया गया.

एमएनपी/डीएससी

Leave a Comment