जम्मू-कश्मीर: कठुआ पुलिस की बड़ी सफलता,सोने के आभूषण के साथ आरोपी गिरफ्तार

कठुआ, 28 जून . जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में Police ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. Police ने एक आरोपी को करीब 11 लाख रुपए के चोरी हुए सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है. Police की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

Police की ओर से Sunday को जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना मल्हार में दर्ज First Information Report संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(3) के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया था. मामला सामने आते ही Police ने तत्काल जांच शुरू कर दी और विशेष जांच टीम का गठन किया. लगातार तकनीकी विश्लेषण, मानव खुफिया सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर Police ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रुस्तम सहराब उर्फ फिना, पुत्र अब्दुल्ला, निवासी भूद, बसोहली, जिला कठुआ के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर Police ने लगभग 11 लाख रुपए के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद कर लिए. Police ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं.

इस पूरी कार्रवाई को थाना मल्हार की Police टीम ने थाना प्रभारी (एसएचओ) के नेतृत्व में अन्य Police अधिकारियों के सहयोग से अंजाम दिया. जांच की निगरानी डीएसपी पीसी मल्हार ने की, जबकि पूरे अभियान का मार्गदर्शन एसपी ऑपरेशंस अपर कठुआ के निर्देशन में किया गया.

इस सफलता पर कठुआ Police ने कहा कि वह आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. Police ने दोहराया कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी.

–

पीएसके

Leave a Comment