
New Delhi, 12 जून . देश के प्याज किसानों को राहत देने के उद्देश्य से केंद्र Government ने एक बड़ा फैसला लिया है. Union Minister प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि प्याज की खरीद को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए Government ने न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य (एमएपीपी) में संशोधन किया है.
प्रह्लाद जोशी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में प्याज खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक के बाद लिए गए फैसले के तहत भंडारण योग्य गुणवत्ता वाले प्याज और मौजूदा मंडी कीमतों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य को संशोधित कर 1,650 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. यह नई दर 13 जून से प्रभावी होगी.
Union Minister ने बताया कि केवल खरीद मूल्य में ही बदलाव नहीं किया गया, बल्कि मूल्य निर्धारण की पूरी प्रक्रिया को भी अधिक व्यावहारिक तथा बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप बनाया गया है.
Government का मानना है कि इस फैसले से प्याज उत्पादक किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा और बाजार में कीमतों के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. साथ ही यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि केंद्र Government द्वारा प्याज के लिए कोई आधिकारिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय नहीं किया जाता, क्योंकि यह एक खराब होने वाली फसल है. इसके बजाय Government मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत ‘न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य’ पर किसानों से प्याज खरीदती है ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके.
–
वीकेयू/एबीएम