
Mumbai , 16 अप्रैल . Maharashtra एटीएस ने Mumbai से जुड़े कट्टर आतंकी नेटवर्क मामले में वाराणसी के एक नीट एस्पिरेंट से पूछताछ की है. साथ ही अधिकारियों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज भी जब्त किए हैं. युवक को 22 अप्रैल को आगे की पूछताछ के लिए तलब किया है.
अधिकारियों ने Thursday को बताया कि Maharashtra एटीएस ने उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में Tuesday को वाराणसी के एक घर पर तलाशी ली और Mumbai में दर्ज एक मामले में 18 वर्षीय नीट एस्पिरेंट से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की.
एजेंसियों की टीम ने वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में स्थित एक डॉक्टर के घर पर यह जांच की, जहां अधिकारियों ने स्थानीय बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे अबू बकर से पूछताछ की. उस पर प्रतिबंधित Pakistan स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डिजिटल नेटवर्क से संबंध होने का आरोप है.
अबू बकर के खिलाफ जांच की शुरुआत Mumbai के कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख की हालिया गिरफ्तारी के बाद हुई, जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था. उसकी फॉरेंसिक जांच में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सक्रिय एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ.
जांच का फोकस एक संदिग्ध डिजिटल ट्रेल पर है, जो एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा है, जिसकी चरमपंथी गतिविधियों के लिए जांच की जा रही है. Maharashtra एटीएस की जांच में सामने आया है कि युवक से जुड़ा एक अकाउंट इस ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था. जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी अयान शेख, अबू बकर और विभिन्न राज्यों के कई अन्य युवक ‘इस्लामिक पॉलिटिक्स’ नाम के टेलीग्राम चैनल और कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में सक्रिय थे, जहां Government विरोधी और राष्ट्रविरोधी सामग्री साझा की जा रही थी.
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, अबू बकर कई महीनों से इन प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था. इस दौरान उसने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो साझा किए और राज्य की संप्रभुता को निशाना बनाने वाली चर्चाओं में हिस्सा लिया.
छापेमारी से पहले Mumbai एटीएस ने अबू बकर के मोबाइल नंबर को कई दिनों तक निगरानी में रखा था, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसके कथित संबंधों, खासकर Pakistan स्थित लोगों से संभावित लिंक का आकलन किया जा सके.
कार्रवाई के दौरान घर अंदर से बंद पाया गया, जिसके बाद संयुक्त एटीएस टीमों ने परिसर की तलाशी ली और परिवार की पृष्ठभूमि तथा वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी आगे की जांच के लिए जुटाई. अधिकारियों ने बाद में एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक प्रिंटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. अबू बकर को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उसे 22 अप्रैल को आगे की पूछताछ के लिए Mumbai एटीएस के सामने पेश होने का समन जारी किया गया है.
–
पीआईएम/वीसी