
New Delhi, 28 फरवरी . दिल्ली की द्वारका साउथ Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फ्रॉड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. यह आरोपी साल 2018 से केस में वांछित था और कोर्ट से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलकर छिपता फिर रहा था.
दिल्ली Police के मुताबिक, आरोपी मुश्ताक (33) निवासी मथुरा ने मोबाइल के जरिए धोखाधड़ी करते हुए पेटीएम नंबर और अन्य जरूरी जानकारी हासिल कर शिकायतकर्ता से करीब 25,998 रुपये की ठगी की थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और बार-बार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था.
द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देश पर सभी एसीपी और एसएचओ को फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाने को कहा गया था. इसी कड़ी में सेक्टर-10 द्वारका चौकी इंचार्ज एसआई रजत मलिक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें एएसआई संजीव कुमार, एएसआई मुल्क राज और एचसी मुकेश कुमार कुलदीप शामिल थे.
Police टीम ने मैनुअल और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की. मुखबिरों की भी मदद ली और लगातार फील्ड में मेहनत की. Police को शक था कि आरोपी अपने केस की सुनवाई की जानकारी लेने के लिए कोर्ट आ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित कोर्ट स्टाफ को भी सतर्क किया गया था कि अगर आरोपी नजर आए तो तुरंत सूचना दी जाए.
बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी कोर्ट परिसर में दिखाई दिया, वहां मौजूद सतर्क स्टाफ ने तुरंत Police टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही Policeकर्मी मौके पर पहुंचे और बिना किसी हंगामे के आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पेश किया गया.
–
पीआईएम/पीयूष