
Lucknow, 16 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए Police ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह भोले-भाले लोगों को Governmentी योजनाओं और सस्ते लोन का झांसा देकर उनके बैंक खातों का दुरुपयोग करता था. Police के अनुसार, इस गिरोह ने अब तक 10 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसे लोन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उसका बैंक खाता खुलवाया और एटीएम, पासबुक और मोबाइल नंबर अपने कब्जे में ले लिया. जांच के दौरान Police को आरोपियों के मोबाइल फोन से 200 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली, जिनके खिलाफ 500 से ज्यादा शिकायतें एनटीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं.
Police जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे, फिर उन खातों का इस्तेमाल देशभर में ठगी के पैसों के लेन-देन के लिए करते थे. इसके अलावा, ये लोग फर्जी सिम कार्ड, एटीएम और डिजिटल माध्यमों के जरिए पैसों की निकासी कर लेते थे.
गिरफ्तार आरोपियों में अंशुल मिश्रा, मोहम्मद शोएब और कपिल रावत शामिल हैं, जिनकी उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है. Police ने इनके पास से कई मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. फिलहाल Police आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.
मामले को लेकर एसपी भदोही, अभिनव त्यागी ने बताया कि साइबर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में Thursday को बड़ी सफलता मिली है. थाना Police और साइबर थाना Police ने 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने करीब 200 से अधिक म्यूल अकाउंट को बनाने में साइबर अपराधियों की सहायता की थी. इन अकाउंट्स से करीब 10 करोड़ रुपए का लेन-देन का डेटा सामने आया है. इन सारे अकाउंटों के खिलाफ 500 से ज्यादा एनटीआरपी पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं.
उन्होंने बताया कि शातिर मासूम लोगों को फंसाकर Governmentी योजनाओं के लाभ, एलआईसी और अन्य चीजों के नाम पर उनसे अकाउंट खुलवाते थे. Police ने आम लोगों से अपील की है कि कृपया करके कोई भी अकाउंट, सिम कार्ड और अन्य जानकारियां किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें.
–
डीके/एबीएम