राजकोट में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, बस और टैंकर टक्कर से 4 की मौत, 10 लोग घायल

राजकोट, 14 मई . Gujarat के राजकोट में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 10 लोग घायल हुए हैं. यह घटना चोटिला-राजकोट नेशनल हाईवे पर हुई, जहां टैंकर से टकराने के बाद एक बस में आग लग गई. आग पर काबू पाने के बाद Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, चोटिला तालुका के सांगाणी गांव के पास डामर से भरे टैंकर का टायर फटा था, जिससे वह अनियंत्रित हो गया. इसी दौरान, वहां से गुजर रही एक ट्रैवल्स बस उससे टकरा गई. टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट होने से बस में आग लग गई और चीख पुकार मच गई.

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. अफरातफरी में बस से लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कुछ लोग आग की चपेट में आ गए. आनन-फानन में Police और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. हालांकि, कुछ ही देर में बस जलकर राख हो चुकी थी. बताया गया है कि यह बस Ahmedabad से राजकोट जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे. अधिकतर लोगों को बचा लिया गया.

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी और करीब 10 लोग घायल हुए. Police ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. इसके साथ ही, मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को आगे के इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मृतकों के शव चोटिला रेफरल अस्पताल में रखे गए हैं. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है.

इससे पहले, Wednesday को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में कार और लॉरी की टक्कर में छह लोग मारे गए. Police के अनुसार, यह दुर्घटना वेल्लाकोविल में करूर राष्ट्रीय राजमार्ग Police चौकी के पास तब हुई, जब अधिकारी सड़क के बीच में लगे डिवाइडर से टकराई एक लॉरी को हटाने में लगे हुए थे.

डीसीएच/

Leave a Comment