
Bengaluru, 24 मई . कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया है. भटकल तालुक के तत्तेहकलु इलाके में नेत्रावती नदी में शंख-सीप इकट्ठा करने गए आठ लोग डूब गए. कर्नाटक के Chief Minister सिद्धारमैया ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल है. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है.
Chief Minister ने पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, बंदरगाह और अंतर्देशीय जल परिवहन मंत्री मंकाल वैद्य को मौके पर भेजा गया है और पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने को कहा गया है.
सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि हादसे में घायल लोगों के इलाज का पूरा खर्च राज्य Government उठाएगी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि Government घायलों के चिकित्सा खर्च की पूरी जिम्मेदारी लेगी.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समुद्र तट पर काले सीप इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के आठ सदस्यों के पानी में डूबकर जान गंवाने की खबर सुनकर मैं व्याकुल हूंं. मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले. यह एक अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है. मानवीय आधार पर राज्य Government इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी.
वहीं, कर्नाटक के उपChief Minister डी.के. शिवकुमार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि नेत्रावती नदी में शंख-सीप इकट्ठा करने गए आठ लोगों की डूबने से मौत की खबर बेहद दुखद है.
डी.के. शिवकुमार ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री मंकाल वैद्य से उन्हें घटना की जानकारी मिली है और उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं तथा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
उपChief Minister ने कहा कि Government ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की.
–
एएमटी/वीसी