बिहार : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा; पांच बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद, चार की तलाश जारी

मुंगेर, 24 जून बिहार के मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट पर Wednesday को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. स्नान करने गई पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा में बहकर लापता हो गईं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. Police ने एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी क्रांति पासवान की चार पुत्रियां तथा चमकलाल पासवान की एक बेटी गंगा स्नान करने श्यामपुर घाट पहुंची थीं. स्नान के दौरान सभी बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं. घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही घाट पर चीख-पुकार और कोहराम मच गया.

बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने के बाद थाना Police मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. Police प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जिला गोताखोरों की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया. गंगा में लापता बच्चियों की तलाश के लिए सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है.

Police अधिकारियों के अनुसार, एक बच्ची का शव नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि अन्य चार बच्चियों की तलाश जारी है. डूबने वाली बच्चियों में क्रांति पासवान की पुत्री संगीता कुमारी (18), बिनीता कुमारी (16), संध्या कुमारी (14) और सोनम कुमारी (12) शामिल बताई जा रही हैं. इसके अलावा चमकलाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी (19) के भी गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है. विशेष रूप से इस घटना में एक ही परिवार की चार सगी बहनों के लापता होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल लगातार नदी में खोजबीन कर रहा है और लापता बच्चियों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है तथा बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर जमे हुए हैं. Police पूरे मामले की निगरानी कर रही है.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment