ई20 ईंधन पर भूपेश बघेल का सवाल, सबका श्रेय सरकार लेती है तो ठीकरा गडकरी पर क्यों फोड़ा जा रहा?

रायपुर, 5 जुलाई . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में Prime Minister Narendra Modi पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब भूमि पूजन, प्राण प्रतिष्ठा और ट्रस्ट गठन जैसे सभी कार्य पीएम मोदी ने किए, तो अब वे चुप क्यों हैं.

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर एसआईटी की जांच का दस्तावेज गोपनीय रखा गया है. किसी पत्रकार को इसकी जानकारी नहीं दी गई. मंदिर ट्रस्ट के पास यह कैसे आएगा, इसकी चर्चा कैसे होगी? जब मंदिर का शिलान्यास हुआ, भूमि पूजन से लेकर उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा तक पीएम मोदी ने किया. ट्रस्ट का गठन भी पीएम मोदी ने किया. उनकी ओर से जवाब क्यों नहीं आ रहा है? ट्रस्ट बैठक कर रहा है, सवाल यह है कि पीएम मोदी क्यों बैठक नहीं कर रहे? पीएम मोदी चुप क्यों हैं?”

ई20 ईंधन को लेकर भी भूपेश बघेल ने केंद्र Government की आलोचना की. उन्होंने कहा, “कोई भी नई चीज आती है तो ट्रायल किया जाता है. ट्रायल कब लिया गया. Government को चाहिए था कि सभी कंपनियों की गाड़ियों का परीक्षण होना चाहिए था कि माइलेज कितना कम आ रहा है और इंजन पर कितना असर पड़ रहा है. अध्ययन होना चाहिए था.

उन्होंने कहा कि सबका श्रेय भाजपा Government लेती है, तो सारा ठीकरा नितिन गड़करी पर क्यों फोड़ा जा रहा है.

नकटी गांव में गरीबों के घर तोड़ने पर भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह फंस गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government बुरी तरह फंस गई है. नकटी गांव में जिस प्रकार की कार्रवाई हुई, उसे पूरे प्रदेश में किसी ने पसंद नहीं किया. बहुत गलत कार्रवाई हुई है. गरीबों के घर तोड़कर वहां विधायकों का आवास बनाया जा रहा है. यह किसी को भी स्वीकार नहीं है.

भूपेश बघेल ने कहा कि पहले भाजपा कह रही थी कि यह Government का काम है, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. अब जब चारों तरफ निंदा हो रही है तो वे आरोप लगा रहे हैं कि यह पिछली Government का काम है. पिछली Government ने गरीबों के घर तोड़ने के लिए नहीं कहा था.

उन्होंने कहा कि 22-23 लोगों को पीएम आवास योजना के तहत मकान मिले थे, रातोंरात उन्हें उजाड़ा जा रहा है.

उन्होंने प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हमने कहा था कि मकान तोड़ने के लिए नोटिस दो, जवाब आने दो, फिर जमीन चिन्हांकित करो. किसको इंदिरा आवास मिला, किसको पीएम आवास मिला, किसकी जमीन नजूल है या चारागाह है, इसकी जांच करो. उसके हिसाब से विस्थापन की कार्रवाई करो. लेकिन प्रशासनिक विस्थापन की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई.

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा Government ने पिछली Government की कई योजनाओं को बंद कर दिया है और अब उसी को दोष दे रही है. उन्होंने पूरे मामले को जनता के बीच उठाने का संकेत दिया.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment