
चंडीगढ़/New Delhi, 6 अक्टूबर . पंजाब में Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी और अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई द्वारा First Information Report दर्ज करने और छापेमारी की कार्रवाई को लेकर Political घमासान तेज हो गया है. भाजपा महासचिव तरुण चुघ और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मामले में आम आदमी पार्टी Government पर निशाना साधा है और स्पष्ट किया है कि केंद्र Government ने पंजाब में सीबीआई नहीं भेजी है.
तरुण चुघ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भगवंत मान, तथ्य स्पष्ट हैं. India Government की ओर से पंजाब में सीबीआई नहीं भेजी गई है. पंजाब और Haryana उच्च न्यायालय ने सीबीआई को मामला दर्ज करने और ईडी द्वारा उसके समक्ष रखी गई सामग्री के आधार पर आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया.”
चुघ ने बताया कि जांच के तहत आरोपों में आईएएस/आईपीएस पोस्टिंग, विभागीय कार्यवाही, नीतिगत निर्णय, निविदा शर्तों, लाइसेंस, सीएलयू मामले, संपत्ति विवाद और राजस्व विभाग के मामलों में कथित हस्तक्षेप शामिल हैं. उन्होंने कहा, “Political आरोपों के बजाय जांच और न्यायिक प्रक्रिया को अपना काम करने दें. यदि आरोप निराधार हैं तो जांच से यह भी पता चल जाएगा. पंजाब पारदर्शिता, तथ्य और जवाबदेही का हकदार है. सबूतों को बोलने दीजिए.”
वहीं, भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान Government पर तीखा हमला बोला. बिट्टू ने लिखा, “पंजाब भर में खुद को ‘ईमानदार सीएम’ बताने वाले होर्डिंग लगाने वाले भगवंत मान की असलियत आज सामने आ गई है. पंजाब और Haryana हाई कोर्ट के सीधे आदेशों और ईडी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए, सीबीआई ने पंजाब सीएम के ओएसडी और 5 अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है और 8 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है.”
बिट्टू ने आरोप लगाया कि ईमानदारी के इन होर्डिंग के पीछे बड़े पैमाने पर संस्थागत भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप छिपे थे – जैसे आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की बोली लगाना, Governmentी टेंडरों में हेरफेर करना, जमीन के सीएलयू यानी लैंड यूज बदलने की मंजूरी में गड़बड़ी करना और निजी फायदे के लिए गोपनीय पॉलिसी ड्राफ्ट लीक करना.
उन्होंने आगे लिखा, “ईमानदारी सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित थी, जबकि बंद दरवाजों के पीछे सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा था. न्यायिक निगरानी में होने वाली यह निष्पक्ष जांच यह सुनिश्चित करेगी कि सच्चाई सामने आए और पंजाब की जनता के साथ धोखा करने वाले हर व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा मिले.”
पंजाब में सीबीआई की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे केंद्र Government द्वारा Political बदले की कार्रवाई बताया था, जिसके जवाब में अब भाजपा नेताओं ने हाईकोर्ट के आदेश और ईडी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए तथ्य स्पष्ट किए हैं.
–
एससीएच