
New Delhi, 29 जून . बिहार के भोजपुर में हुए India भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर Supreme Court 30 जून को सुनवाई करेगा. यह सुनवाई जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ करेगी.
Supreme Court के वकील विशाल तिवारी ने इस मामले में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जाना चाहिए.
इसके साथ ही याचिका में Supreme Court के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई है.
याचिकाकर्ता ने यह भी अनुरोध किया है कि एनकाउंटर में शामिल Policeकर्मियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की जाए और पूरे मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाए.
याचिका में आरोप लगाया गया है कि India भूषण तिवारी की मौत एक ‘हत्या का मामला’ है और इसलिए इसकी निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच आवश्यक है.
बता दें कि घटना के कई दिन बाद मृतक भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें यह पुष्टि हुई है कि भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पहली गोली बाएं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने की ओर से लगी थी. दूसरी गोली भी बाएं जांघ के मध्य भाग में भीतर की तरफ लगी पाई गई. वहीं, तीसरी गोली दाहिनी जांघ के बीच वाले हिस्से में भीतर लगी थी.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चौथी गोली दाहिनी जांघ में बाहरी हिस्से से अंदर की ओर गई थी. इसके अलावा, पांचवीं गोली बाएं पैर के मध्य भाग में पीछे की तरफ से लगी थी.
भरत तिवारी के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सियासत गरम है. Chief Minister सम्राट चौधरी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस घटना में शामिल दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. इस घटना की जांच के लिए तत्काल न्यायिक आयोग का गठन किया गया है.
–
एएमटी/डीकेपी