बेंगलुरु: शादी से इनकार पर युवक ने की युवती की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bengaluru, 29 जून . Bengaluru के महालक्ष्मी लेआउट इलाके में एक युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने गला काटकर हत्या कर दी. Police ने Monday को बताया कि आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

मृतक की पहचान अंजली के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम राजीव है. दोनों Bengaluru के के.पी. अग्रहारा के निवासी हैं.

Police के अनुसार, राजीव और अंजली पिछले कुछ वर्षों से अपने कार्यस्थल पर मिलने के बाद से रिश्ते में थे. उनके परिवार इस रिश्ते से अवगत थे.

हालांकि राजीव के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में पता चलने पर अंजली के परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया और प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. अपने परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए अंजली ने रिश्ता तोड़ दिया और राजीव से दूरी बना ली.

Police ने बताया कि राजीव ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रहा था और अंजली पर उससे शादी करने के लिए दबाव डालता रहा.

Sunday शाम को राजीव ने अंजली को डिनर पर बुलाया. खाने के बाद वह उसे महालक्ष्मी लेआउट के पाइपलाइन रोड इलाके में ले गया, जहां दोनों के बीच ब्रेकअप को लेकर बहस हुई.

कहासुनी के दौरान राजीव ने चाकू निकाला और अंजली का गला काट दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बाद में उसकी मौत हो गई.

महालक्ष्मी लेआउट Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के कुछ ही समय बाद राजीव का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Police ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंजलि ने राजीव से रिश्ता खत्म कर शादी करने से इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर राजीव ने उसकी हत्या कर दी.

14 जून को Bengaluru में एक विवाद के बाद सिक्किम की 22 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान सिक्किम निवासी 22 वर्षीय अति हांगमा सुब्बा के रूप में हुई है. वह एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी. आरोपी दार्जिलिंग निवासी पुरबा लेपचा एक होटल में वेटर के रूप में कार्यरत था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपति रिश्ते में थे और लगभग एक महीने पहले Bengaluru आए थे. वे डोडकन्नाहल्ली में साथ रह रहे थे.

Police ने बताया कि आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से संबंध है, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई. इस दौरान पुरबा लेपचा ने अति हांगमा सुब्बा पर रसोई के चाकू से हमला किया और उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

–

एसएचके/वीसी

Leave a Comment