बारामूला पुलिस ने आतंकवादी हमले की खबर को बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज

बारामूला, 29 जून . जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक Police स्टेशन पर आतंकवादी हमले की सूचना का Police ने खंडन किया है. इस मामले में Police ने एक First Information Report भी दर्ज की है और फेक न्यूज फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बारामूला Police ने social media पर फैलाई जा रही झूठी और मनगढ़ंत जानकारी को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. इन दावों में कहा गया था कि ‘आतंकवादियों ने बारामूला में एक Police स्टेशन पर हमला किया, शहरभर में Governmentी दफ्तरों पर गोलीबारी की और Chief Minister ने श्री अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का प्रस्ताव दिया है.’

बारामूला Police ने अपने बयान में कहा कि ये दावे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और बिना किसी तथ्य के हैं. बारामूला में कहीं भी ऐसा कोई आतंकवादी हमला या गोलीबारी की घटना नहीं हुई है और श्री अमरनाथ जी यात्रा को रद्द करने के प्रस्ताव के बारे में जानकारी भी पूरी तरह से झूठी और गुमराह करने वाली है.

बयान में कहा गया कि इस तरह की मनगढ़ंत सामग्री को जानबूझकर फैलाना, चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान डर पैदा करने, घबराहट फैलाने, शांति भंग करने और जनता का भरोसा कम करने की एक सोची-समझी कोशिश है. इस मामले में First Information Report दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

बयान में यह भी कहा गया है कि Police इस दुर्भावनापूर्ण गलत जानकारी को प्रकाशित करने और फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है. इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो गलत जानकारी को बढ़ाने के इरादे से जानबूझकर ऐसी झूठी सामग्री को शेयर या फॉरवर्ड करते हैं.

साथ ही, बारामूला Police ने लोगों को सलाह दी कि वे social media पर बिना पुष्टि की गई सामग्री को फॉरवर्ड या शेयर करने से बचें. फेक न्यूज फैलाने से न सिर्फ बेवजह घबराहट पैदा होती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, बल्कि इसके लिए कानूनी सजा भी हो सकती है.

Police ने जनता से अपील कि वे शांत रहें, संयम बरतें और सिर्फ आधिकारिक Governmentी और Police चैनलों के जरिए दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

–

डीसीएच/

Leave a Comment