बेंगलुरु ग्रामीण: पाकिस्तान से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जरिए गैंग से जुड़ा था

Bengaluru ग्रामीण, 22 अगस्त . Bengaluru ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुर शहर में Pakistan से कथित संपर्क रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस सेल और केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) से मिली सूचना के आधार पर डोड्डाबल्लापुर सिटी Police ने की.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैयद अबूबकर (28) के रूप में हुई है, जो डोड्डाबल्लापुर शहर के इस्लामपुर क्षेत्र का निवासी है. Police के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से इंस्टाग्राम के माध्यम से Pakistan स्थित एक कथित आपराधिक गिरोह के संपर्क में था.

जांच में सामने आया है कि आरोपी का संपर्क शहजाद भुट्टी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से था. Police का दावा है कि यह गिरोह प्रभावशाली लोगों और बड़े कारोबारियों को धमकाकर वसूली करने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.

Police के मुताबिक, आरोपी ने आधार कार्ड सहित व्यक्तिगत दस्तावेजों की जानकारी संबंधित इंस्टाग्राम नेटवर्क को उपलब्ध कराई थी और कथित तौर पर उस नेटवर्क से जुड़े अकाउंट का उपयोग भी किया था.

जानकारी के अनुसार, सैयद अबूबकर एसी मरम्मत का काम करता था और Bengaluru में एक मस्जिद में शिक्षण कार्य से भी जुड़ा हुआ था. जांच एजेंसियों को संदेह है कि वह Pakistan स्थित नेटवर्क के निर्देशों पर काम कर रहा था.

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर केरल और दिल्ली गया था, जहां उसे कुछ प्रकार का प्रशिक्षण मिलने की बात सामने आई है. हालांकि Police इन दावों की विस्तृत जांच कर रही है.

डोड्डाबल्लापुर Police ने आरोपी को उसके इस्लामपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया. फिलहाल, उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

Police ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 113(3) और 197(2) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी के संपर्क कितने व्यापक थे और क्या इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment