
कोलकाता, 2 जून . पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सचिन सिंह को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. Police सूत्रों के अनुसार, उन पर रंगदारी वसूली समेत कई गंभीर आरोप हैं.
लालबाजार (कोलकाता Police मुख्यालय) के सूत्रों के मुताबिक, Tuesday दोपहर नारकेलडांगा थाने की Police सचिन सिंह को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची. इस दौरान इलाके के कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पार्षद अपने विरोधियों को धमकाने और मारपीट करने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं.
Police के अनुसार, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित चुनावी हिंसा के मामलों में भी सचिन सिंह का नाम सामने आया था. उसी वर्ष उन्होंने पहली बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर कोलकाता नगर निगम का चुनाव जीता था.
गिरफ्तारी के बाद सचिन सिंह को रंगदारी वसूली से जुड़े मामले में सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 मई को ठाकुरपुकुर Police ने कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 123 के तृणमूल पार्षद और बरो संख्या 16 के चेयरमैन सुदीप पोल्ले को भी रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था.
इसी दिन पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के तृणमूल पार्षद तरुण चक्रवर्ती को भी Governmentी राहत सामग्री अपने घर में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
Police का दावा है कि गरीबों के बीच वितरित किए जाने वाले Governmentी राहत पैकेजों का बड़ा हिस्सा उनके घर से बरामद किया गया. Tuesday को सभी राहत सामग्री जब्त कर ली गई.
जांच एजेंसियों के अनुसार, राहत सामग्री जमा करने के अलावा तरुण चक्रवर्ती पर अवैध बालू कारोबार, रंगदारी वसूली और गरीबों को आवास योजनाओं में आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर धन उगाही जैसे गंभीर आरोप भी हैं.
Police का कहना है कि राज्य में भाजपा Government के गठन के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं की कथित अवैध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है. कानून तोड़ने और भ्रष्टाचार के आरोपों में कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
पिछले एक महीने के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में भ्रष्टाचार, Governmentी सामग्री के दुरुपयोग और रंगदारी वसूली के आरोपों में कई तृणमूल पार्षदों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
–
डीएससी