
राजरहाट, 27 जून . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने राजरहाट में विभिन्न मुद्दों पर अपनी Government का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य में लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य सामाजिक अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “लंबे समय तक बंगाल में लव जिहाद, लैंड जिहाद गतिविधियों के लिए खुला मैदान बना रहा, लेकिन अब Government इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.”
उन्होंने कहा कि इन मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा. राज्य Government भी कह चुकी है कि जल्द ही ‘लैंड जिहाद’, ‘लव जिहाद’ और जबरन मतांतरण के खिलाफ भी कड़ा कानून लाने जा रही है. हिंदू होमलैंड की रक्षा के लिए Government हर जरूरी कदम उठाएगी और बंगाल की धरती पर राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं होगी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में दर्ज First Information Report पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि जांच शुरू हो चुकी है और Government पूरे मामले पर बारीकी से नजर रख रही है. लोगों द्वारा श्रद्धा से दिए गए पवित्र चंदे में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ होगी.
आपदा प्रबंधन को लेकर भी मंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती Government ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में राज्य के लिए एनडीआरएफ की अलग टीम तक नहीं बनाई थी, जिसके कारण आपदा के समय Odisha से टीम बुलानी पड़ती थी. अब Chief Minister ने 200 कर्मियों की स्थायी रिजर्व आपदा राहत बल तैयार करने की घोषणा की है. इसके तहत एक टीम सुंदरबन में तैनात रहेगी, जहां अक्सर चक्रवात आते हैं. दूसरी टीम कोलकाता में और तीसरी तटीय क्षेत्रों में तैनात की जाएगी, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके.
दिलीप घोष ने कहा कि राज्य Government सामाजिक अपराधों पर सख्ती और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. इन कदमों से कानून-व्यवस्था और राहत तंत्र दोनों को मजबूती मिलेगी.
–
एसएके/वीसी