बंगाल-तमिलनाडु चुनाव: बिहार एनडीए के नेताओं ने जताई जीत की उम्मीद, कहा- दोनों राज्यों में बदलाव तय

Patna, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि इस बार दोनों ही राज्यों में एनडीए की Government बनेगी.

बिहार के उपChief Minister विजय चौधरी ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग पर कहा, “दोनों राज्यों में अनुमान है कि सत्तापक्ष के खिलाफ माहौल है. इसका फायदा एनडीए को जरूर मिलेगा.”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों से बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए. वहां 15 साल से टीएमसी की Government है. उद्योगपति बंगाल से पलायन कर रहे हैं. पूरे बंगाल में भय की स्थिति है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला है कि बंगाल में भाजपा की Government बनने के बाद महिलाएं बिना किसी डर रात में भी निकल पाएंगी.”

संजय सरावगी ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार व्याप्त है. बिना कटमनी के पूरे राज्य में कुछ नहीं हो सकता है. टीएमसी Government ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम किया. राज्य में कई जिलों की डेमोग्राफी बदल चुकी है. इसलिए राज्य की जनता परिवर्तन के मूड में है.

जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सही ढंग से वोटिंग हो रही है. एनडीए के पक्ष में मतदान हो रहा है. इस बार जरूर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की Government बनेगी.

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दोनों ही राज्यों में एनडीए की Government बनने जा रही है. पश्चिम बंगाल में, पहले चरण में ममता बनर्जी काफी पीछे रह जाएंगी. जनता टीएमसी Government की वापसी नहीं चाहती है. इसी तरह की परिस्थिति तमिलनाडु में है, जहां एमके स्टालिन की Government का जाना तय है.

उन्होंने आगे कहा, “डीएमके परिवारवादी है. इस पार्टी ने राज्य में भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया और सनातन धर्म के बारे में गलत बयानबाजी की. इसका खामियाजा डीएमके को चुनाव में भुगतना होगा.”

वहीं, भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों को लेकर कहा, “आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्तापक्ष के खिलाफ वोटिंग हो रही है. जनता दोनों राज्यों में इस बार बदलाव चाहती है.”

रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, “वे अपने खानदान को राजनीति में आगे बढ़ा रही हैं. वह क्यों अपने किसी कार्यकर्ता को अधिकार देने की बात नहीं करती हैं? क्या ममता बनर्जी के पास टीएमसी में सिर्फ उनका भतीजा ही बचा है. लेकिन जान लेना चाहिए कि अब पश्चिम बंगाल के लोगों की आंखें खुल चुकी हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment