बंगाल को तुष्टिकरण की राजनीति में तंग और तबाह किया जा रहा: दिलीप जायसवाल

Patna, 30 दिसंबर . आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. इस बीच बिहार Government के मंत्री एवं भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने Tuesday को टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) Government पर निशाना साधा.

भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने से बात करते हुए कहा, “सीएम ममता बनर्जी को जब अपनी कुर्सी हिलती हुई नजर आती है और उन्हें लग रहा है कि बंगाल में टीएमसी की विदाई तय है तो अब उन्हें सनातन धर्म और मंदिर की याद आ रही है. सभी ने देखा कि जब उन पर भाजपा का दबाव पड़ा तो उन्होंने चंदा देना शुरू किया. सिर्फ Political दुकानदारी चल रही है. सिर्फ इसके लिए वो ऐसी बातें करती हैं, लेकिन बंगाल को तुष्टिकरण की राजनीति में तंग और तबाह किया जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “बंगाल की जनता ममता बनर्जी के असली चेहरे को पहचानती है. उनका असली चेहरा घुसपैठियों को मतदाता बनाकर उनके वोट से प्रदेश में राज करना है. अब प्रदेश की जनता इन घुसपैठियों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगी.”

इससे पहले बिहार के उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “निश्चित तौर पर बंगाल Government कहीं न कहीं पूरे मां भारती के संतानों को डरा रही है. जिस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति में बंगाल की संस्कृति और भारतीय सभ्यता पर प्रश्नचिन्ह उठा रहे हैं और वातावरण को दूषित कर रहे हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कथन सत्य है. बंगाल का यह स्वभाव नहीं रहा है. बंगाल में India की गौरव गाथा में अहम भूमिका निभाने वाले लोग रहे हैं. हर बंगाली का मन राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत रहा, लेकिन वर्तमान Government का जो स्वरूप है, उससे हर भारतीय को लज्जित कर रहा है.”

विजय सिन्हा ने अमित शाह के असम पर घुसपैठ की समस्या पर दिए बयान का समर्थन किया और कहा, “निश्चित तौर पर असम के अंदर जो परिवर्तन हुआ और घुसपैठ की समस्या पर रोक लगी, वहां पर भारतीयता का भाव बना. भाजपा Government असम में मजबूती प्रदान करेगी.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment