बंगाल: राज्यपाल कार्यालय ने फर्जी कॉल से किया सावधान

कोलकाता, 18 जुलाई . पश्चिम बंगाल के Governor सी.वी. आनंद बोस के कार्यालय ने आम लोगों को Governor या राजभवन के अधिकारियों के नाम पर आने वाली फर्जी कॉलों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है.

Friday रात Governor कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हाल ही में लोक भवन (पूर्व में राजभवन) के संज्ञान में आया है कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर +91 98365 40163 से कई प्रतिष्ठित लोगों, वरिष्ठ Governmentी अधिकारियों और अन्य लोगों को फोन कर खुद को Governor या लोक भवन का अधिकारी बताकर बात कर रहा है.

लोक भवन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोलकाता Police के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है. लोक भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

बयान में Governmentी अधिकारियों और आम लोगों के लिए एक सलाह भी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि यदि Governor या लोक भवन के किसी अधिकारी के नाम पर कोई अनचाहा या संदिग्ध फोन कॉल या संदेश आए, तो उसकी सच्चाई लोक भवन से पुष्टि किए बिना उस पर कोई एक्शन न लें.

Governor कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “अगर किसी को Governor या लोक भवन के नाम पर कोई संदिग्ध फोन कॉल या संदेश मिलता है, या इस तरह किसी के फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत लोक भवन को दें. इसके लिए संपर्क नंबर 033-2200-1641-44 या ईमेल पर जानकारी दी जा सकती है.”

इस बीच, कोलकाता Police के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि Police उस मोबाइल नंबर की टावर लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच कर आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

अधिकारी ने बताया कि Police उस मोबाइल नंबर की भी जांच कर रही है, जिससे ये कॉल किए गए थे. साथ ही, जिन लोगों को ये कॉल आए थे, उनसे भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है.

शहर Police के एक सूत्र ने बताया, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ने जिन लोगों को फोन किया, उनसे क्या बातचीत की. हमें उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके अलावा, यह भी जांच की जा रही है कि जिन लोगों को फोन आए, उनमें कोई समानता थी या नहीं. Police कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है. इस मामले की जांच के लिए Police लोक भवन के अधिकारियों से भी जानकारी जुटा रही है.”

एसएचके/एएस

Leave a Comment