दिल्ली से गुजरात तक फैले नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क पर कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन बरामद

New Delhi, 18 सितंबर . दिल्ली से Gujarat तक फैले नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क पर दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने बड़ा शिकंजा कसा है.

दिल्ली Police और Gujarat क्राइम ब्रांच के जॉइंट ऑपरेशन में 2 किलो Pakistanी मूल की हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

इस कार्रवाई में रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 साल के कुलदीप स्वामी के रूप में हुई है, जो Rajasthan के चुरू का रहने वाला है.

Police के मुताबिक, कुलदीप स्वामी एक बड़े नार्को-एक्सटॉर्शन मॉड्यूल का हिस्सा था और Gujarat के वडोदरा में दर्ज करीब 10 करोड़ रुपए के हाई-प्रोफाइल एक्सटॉर्शन केस में वॉन्टेड था.

जांच के दौरान Police ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो हाई-क्वालिटी हेरोइन, एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और हवाला टोकन वेरिफिकेशन में इस्तेमाल होने वाला करेंसी नोट बरामद किया है.

खास बात यह है कि बरामद कार में एक सीक्रेट कैविटी भी बनाई गई थी, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी के लिए किया जाता था.

Police अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. जांच में इस नेटवर्क के तार गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना से जुड़े होने के साथ-साथ Pakistan से जुड़े नारकोटिक्स लिंक की भी जांच की जा रही है.

Police को शक है कि यह गैंग नशे की तस्करी से मिले पैसों से एक्सटॉर्शन और अन्य अपराधों को अंजाम दे रहा था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment