भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले विनोद बंसल बोले- क्रिकेट प्रेमियों और खेल द्रोहियों के बीच राम-रावण युद्ध होगा

New Delhi, 15 फरवरी . विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत-Pakistan के बीच होने वाले मुकाबले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Pakistan ने फिर मुंह की खाई है. आईसीसी के सामने उसके तमाम ना-नुकूर, धमकी-विरोध और जिहादी प्रतिरोध सब बेकार हुए हैं.

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मियां शरीफ ने बदमाशी कर बांग्लादेश को तो बिना खेले ही क्रिकेट से बाहर करा दिया, किंतु Pakistan टीम को फिर से India के सामने ही हारने को खड़ा कर दिया.”

लोगों से राय मांगते हुए उन्होंने लिखा, “महाशिवरात्रि है और असुरों के संहारक भगवान भोले के अनन्य भक्त श्री राम की युद्ध भूमि लंका में आज क्रिकेट का रण सजेगा. क्या आज सायं काल हमारे पड़ोसी देश में फिर से क्रिकेट प्रेमियों और खेल द्रोहियों के बीच राम-रावण युद्ध होगा? क्या नापाक पाक को पहले ही अपने बाप India से हारने से पूर्व ही क्षमा नहीं मांग लेनी चाहिए?”

विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “आईसीसी वर्ल्ड कप में India की ओर से Pakistan को हराने की जो यात्रा 1992 में सिडनी से शुरू हुई थी, वह अब कोलंबो तक पहुंच गई है. अब तक 16 वनडे और टी20 विश्व कप हो चुके हैं, जिनमें सिर्फ 2021 के Dubai मुकाबले को छोड़ सभी में भारतीय टीम की विजय पताका उत्तरोत्तर आगे बढ़ती रही है.”

विहिप नेता ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्यकुमार की तमतमाती विजय शालिनी सेना सलमान आगा की मनोबल हीन ना-पाक टीम को एक बार फिर से चारों कोने चित कर सुपर 8 में जगह बनाएगी.

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों से India आने से मना कर दिया था. इसके बाद से Pakistan क्रिकेट बोर्ड और वहां की Government के बयान चर्चाओं में रहे. मैच होने को लेकर अटकलों का दौर आखिर तब समाप्त हुआ, जब Pakistan ने कहा कि उसने श्रीलंकाई President के अनुरोध पर India के खिलाफ मैच खेलना स्वीकार कर लिया.

Sunday को श्रीलंका के कोलंबो में India और Pakistan के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला ग्रुप ए का है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि Pakistan दूसरे स्थान पर काबिज है.

डीसीएच/

Leave a Comment