तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय: केसी वेणुगोपाल

New Delhi, 30 मई . कांग्रेस ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर दौरे के दौरान हुए हमले की निंदा की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस हमले को बेहद चौंकाने वाला और निंदनीय बताया है.

कांग्रेस नेता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनाव के बाद हिंसा पीड़ितों से मिलने गए एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ चौंकाने वाला हमला बेहद निंदनीय है और भाजपा की नफरत और हिंसा की राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल Police की अनुपस्थिति जानबूझकर सुरक्षा में कटौती की ओर इशारा करती है, जो हमेशा सुनिश्चित की जानी चाहिए. विपक्षी नेताओं को स्वतंत्र रूप से लोगों से मिलने-जुलने की अनुमति दी जानी चाहिए और Political प्रतिद्वंद्विता में हिंसा कभी भी सहारा नहीं होनी चाहिए.

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने भी टीएमसी सांसद पर हुए हमले पर आपत्ति जताई है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए चौंकाने वाले हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. वे राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे. एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त Police सुरक्षा न देना भाजपा की बदले की राजनीति और उत्पीड़न की मानसिकता को साफ तौर पर उजागर करता है. पश्चिम बंगाल Government और केंद्र Government को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए. Political मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा को कभी भी सही नहीं ठहरा सकते.

Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा Government ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है. इतने संवेदनशील वातावरण में भी Police की व्यवस्था न होना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है. घोर निंदनीय.

एमएस/

Leave a Comment