‘2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत’, कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

Lucknow, 11 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर से Samajwadi Party पर तीखा Political हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत. उन्होंने कहा कि पिछली Governmentों के दौरान इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौतें होती थीं, गरीबों का राशन लूटा जाता था और मंदिरों के नाम पर आने वाला पैसा भी दूसरे कामों में खर्च कर दिया जाता था.

सीएम योगी ने Saturday को कुशीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Samajwadi Party पर कई मोर्चों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की Governmentें ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ की शिकार थीं, इसलिए न विकास हो रहा था, न निवेश आ रहा था और न ही गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा था. Chief Minister ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस से हर साल हजारों मासूम बच्चों की मौत हो जाती थी, लेकिन तत्कालीन Governmentों को इसकी कोई चिंता नहीं थी.

उन्होंने कहा कि कुशीनगर के मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता था, क्योंकि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं थी. योगी ने मुसहर समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि चार-चार बार सत्ता में रहने वालों ने इस समाज के लोगों को न आवास दिया, न जमीन का पट्टा और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में गरीब भूख से मरते थे और Government मूकदर्शक बनी रहती थी.

कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए Chief Minister ने कहा कि डबल इंजन की Government उपद्रव और गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं करती. उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ की स्थिति बनी है और अब सभी समुदाय अपने-अपने पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं.

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि Samajwadi Party के शासनकाल में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे और मंदिरों के लिए आने वाली धनराशि का दुरुपयोग होता था. उन्होंने कहा कि पहले मंदिरों पर कब्जे होते थे, जबकि अब मंदिरों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. Chief Minister ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया के युद्धों के कारण नए विमान समय पर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे अपेक्षित एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हुई.

उन्होंने कहा कि नए विमान उपलब्ध होते ही कुशीनगर को बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ते हुए जेवर और गयाजी से भी कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी. उन्होंने कहा कि विकास पर सवाल उठाने वालों को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए. उनके अनुसार प्रदेश में आज कानून-व्यवस्था, विकास और धार्मिक स्वतंत्रता का माहौल है, जिससे निवेश और जनविश्वास दोनों बढ़े हैं.

–

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment