घाना पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बातचीत

अकरा, 6 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस जयशंकर Tuesday को घाना की राजधानी अकरा पहुंचे. India और घाना के बीच व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जयशंकर दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे.

घाना पहुंचने के बाद जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आज अकरा, घाना पहुंचकर खुशी हुई. विदेश मंत्री सैम ओकुडजेतो अबलाक्वा द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना करता हूं. व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की उम्मीद है.”

घाना के विदेश मंत्रालय ने Monday को कहा था कि जयशंकर की यात्रा दोनों देशों के बीच एकजुटता और साझा मूल्यों के मजबूत संबंधों को नए सिरे से आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी.

घाना के विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 6 और 7 अक्टूबर को घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेतो अबलाक्वा के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर हैं. मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों को एकजुटता और साझा मूल्यों के अपने मजबूत संबंधों को और प्रगाढ़ करने का अवसर देगी.

यात्रा के दौरान दोनों पक्ष President जॉन द्रुमानी महामा की ‘अकरा रीसेट’ सोच के तहत फार्मास्युटिकल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण और वैल्यू एडिशन, औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन के एजेंडे को समर्थन देने तथा छात्रवृत्ति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी का विस्तार करने पर भी बातचीत होगी.

घाना के बाद जयशंकर कोटे डी आइवोर और इथियोपिया की यात्रा पर जाएंगे. उनकी यह पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा 6 से 10 अक्टूबर तक है. इसका उद्देश्य इन तीनों अफ्रीकी देशों के साथ India की द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करना है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान जयशंकर अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर आपसी मित्रता और सहयोग से जुड़े करीबी संबंधों की समीक्षा करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत में व्यापार एवं आर्थिक संबंध, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी साझा हितों के दृष्टिकोण का आदान-प्रदान होगा.

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में जयशंकर क्षेत्रीय प्रमुख मिशन प्रमुखों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री की यह यात्रा अफ्रीका के साथ India की साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और इससे ग्लोबल साउथ के साथ India की एकजुटता को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

–

डीएससी

Leave a Comment