
New Delhi, 18 अप्रैल . ‘अक्षय तृतीया’, जिसे ‘आखा तीज’ भी कहा जाता है, हिंदू और जैन धर्म में बेहद शुभ दिन माना जाता है. इस वर्ष Sunday यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रहा है. मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी निवेश या शुभ कार्य कभी कम नहीं होता और लगातार बढ़ता रहता है.
इसीलिए, इस दिन सोना खरीदना ‘अक्षय धन’ यानी कभी न खत्म होने वाली संपत्ति का संकेत माना जाता है. साथ ही, सोने को मां लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है, इसलिए इसे घर में लाना समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है. सोना एक ऐसा निवेश भी है जो समय के साथ अपनी कीमत बनाए रखता है और महंगाई के खिलाफ सुरक्षा देता है.
यही कारण है कि ‘अक्षय तृतीया’ नजदीक आते ही देश भर में सोने की खरीदारी बढ़ने लगती है. लेकिन सोना खरीदते समय इसकी असली पहचान और शुद्धता जांचना बेहद जरूरी होता है. सही जानकारी के बिना कई बार लोग सोने की जगह गोल्ड-प्लेटेड या कम शुद्धता वाला सोने का आभूषण खरीद लेते हैं. ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप सुरक्षित और समझदारी भरी खरीदारी कर सकते हैं.
जानकारों के मुताबिक, सोना खरीदते समय सबसे पहले ‘तीन जरूरी निशान’ जरूर देखें.
पहला है बीआईएस का लोगो, जो एक छोटा त्रिकोणीय निशान होता है और यह बताता है कि आभूषण भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित है.
दूसरा है शुद्धता और फाइननेस, जिसमें 22के916 का मतलब होता है कि उसमें 91.6 प्रतिशत सोना है, जबकि 18के750 का मतलब 75 प्रतिशत शुद्धता होता है.
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण है एचयूआईडी नंबर, जो 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है और हर ज्वेलरी के लिए यूनिक होता है.
इसके साथ ही, आज के डिजिटल दौर में सोने की शुद्धता की जांच आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं. इसके लिए Government का बीआईएस केयर ऐप डाउनलोड करें और उसमें ‘वेरिफाई एचयूआईडी’ ऑप्शन में ज्वेलरी पर लिखा कोड डालें. इसके बाद आपको ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर, तारीख और शुद्धता की पूरी जानकारी मिल जाएगी. अगर ऐप में दी गई जानकारी और ज्वेलर के दावे में अंतर हो, तो तुरंत सावधान हो जाएं.
इसके अलावा, सोने की शुद्धता जांचने के लिए आप ज्वेलर से ‘कैरेट मीटर’ टेस्ट भी करवा सकते हैं. यह एक एक्सआरएफ मशीन होती है, जो बिना नुकसान पहुंचाए सोने में मौजूद धातुओं की सही जानकारी देती है. यह टेस्ट कुछ सेकंड में हो जाता है, इसलिए बिलिंग से पहले इसे अपने सामने करवाना आपका अधिकार है.
इसके अलावा, एक आसान तरीका मैग्नेट टेस्ट भी है. असली सोना चुंबक से चिपकता नहीं है. अगर आपका आभूषण मैग्नेट की ओर खिंचता है, तो उसमें दूसरी धातुओं की मात्रा ज्यादा हो सकती है.
जानकारों के अनुसार, सोना खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लेना भी बेहद जरूरी है. बिल में एचयूआईडी नंबर, सोने की शुद्धता, वजन (ग्राम में), उस दिन का गोल्ड रेट, मेकिंग चार्ज और GST का पूरा विवरण होना चाहिए. यह आपकी खरीद का सबसे मजबूत प्रमाण होता है.
–
डीबीपी