
रांची, 7 दिसंबर . Jharkhand Government के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रूफटॉप और छतों पर संचालित बार-रेस्टोरेंट को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने राज्य के सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि रूफटॉप और छतों पर संचालित बार, रेस्टोरेंट एवं होटलों की फायर सेफ्टी और संरचनात्मक सुरक्षा की तत्काल जांच सुनिश्चित की जाए.
सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट राज्य Government को सौंपें. डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की Government है. यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इसके साथ ही राज्य के सभी होटल और रेस्टोरेंट को किचन की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, गैस पाइपलाइन, चूल्हा और चिमनी सिस्टम की तकनीकी जांच कराने, फायर सेफ्टी उपकरण और इमरजेंसी एग्जिट को पूरी तरह कार्यशील रखने के लिए कहा गया है.
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जनता की जान, माल और स्वास्थ्य की सुरक्षा की गारंटी मेरी है. Jharkhand में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए Government और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
गोवा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य Government अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट, बार और अस्पतालों में फायर सेफ्टी की अनिवार्य जांच का आदेश दिया गया है. एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों से रिपोर्ट भेजना अनिवार्य है.
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जन-धन की सुरक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि Jharkhand में गोवा जैसी कोई घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे.
उन्होंने गोवा हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और Prime Minister Narendra Modi से प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने का आग्रह किया. साथ ही गोवा Government से पर्यटकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की अपील की.
जान गंवाने वालों में शामिल Jharkhand और रांची के लोगों के परिजनों के लिए मंत्री ने कहा कि वे स्वयं Chief Minister से मिलकर उन्हें राज्य स्तर पर आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे.
–
एएसएच/वीसी