
Patna, 17 जनवरी . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने Chief Minister नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा,’ Governmentी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगाए गए प्रतिबंध और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Chief Minister के नेतृत्व और Government के फैसलों को बिहार के भविष्य के लिए अहम बताया.
नीरज कुमार ने से कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो अपने लिए नहीं बल्कि पूरे बिहार के लोगों की समृद्धि के लिए काम करते हैं.
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार एक लीडर और चिंतक हैं. उनकी आलोचना करना आसान है, लेकिन उनके जैसा बन पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. ठंड के मौसम में भी Chief Minister ने पश्चिम चंपारण से, जिसे गांधी का चंपारण कहा जाता है, समृद्धि यात्रा की शुरुआत की और वहां विकास की कई सौगातें दीं.”
नीरज कुमार ने खास तौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में लिए गए फैसलों की तारीफ की.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के Chief Minister बनने से पहले बिहार में मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पतालों की कल्पना भी मुश्किल थी. आज एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, Patna मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), उसी दूरदर्शी सोच का नतीजा है.
Governmentी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि डॉक्टरों से उम्मीद की जाती है कि वे अपनी प्राथमिकता Governmentी सेवा को दें, ताकि आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके. यह फैसला बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है.
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव की हालिया बैठकों पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने कहा कि इन बैठकों का औचित्य क्या है और इनमें किन लोगों को शामिल किया जा रहा है, यह भी जनता के सामने स्पष्ट होना चाहिए. कुछ ऐसे लोग भी इन बैठकों में शामिल हो सकते हैं, जिन पर गंभीर आरोप हैं, जो चिंता का विषय है.
–
वीकेयू/एएस