
New Delhi, 30 मई . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई और Mumbai अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े एक मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था और social media सहित अन्य माध्यमों के जरिए लोगों को अपने संपर्क में ला रहा था.
अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान देशभर में करीब 600 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो किसी न किसी माध्यम से Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे. एजेंसियां अब इन सभी लोगों की गतिविधियों, संपर्कों और उनके संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही हैं. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों का नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ था और इनके पीछे क्या उद्देश्य था.
इस मामले में Mumbai के कुर्ला इलाके से साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान और मुंब्रा क्षेत्र से तौकीर रिजवान शेख को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है. जांच अधिकारियों का कहना है कि दोनों संदिग्धों को दिल्ली आने के निर्देश दिए गए थे और राजधानी पहुंचने के बाद उन्हें आगे का टारगेट या जिम्मेदारी सौंपी जानी थी.
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को दिल्ली की यात्रा और अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि फंडिंग कहां से आई, इसका स्रोत क्या था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे.
दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने Mumbai के कुर्ला और मुंब्रा क्षेत्रों में भी छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला मानते हुए सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं.
–
एसएचके/वीसी