
Mumbai , 14 अप्रैल . पंजाबी गायक बादशाह इन दिनों अपने गाने ‘टटीरी फिर से’ को लेकर सुर्खियों में बने हैं. बैन होने के बाद सिंगर आज फिर से गाने में बदलाव के साथ ‘टटीरी’ को रिलीज करने वाले हैं.
पहले गाने ‘टटीरी’ के कुछ लिरिक्स को लेकर विवाद रहा और बाद में सभी social media प्लेटफॉर्म से गाने को हटा दिया. हर किसी ने गाने के विवादित लिरिक्स पर बात की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टटीरी का Haryana और महाIndia काल से गहरा रिश्ता है, जो भगवान के विश्वास को और अधिक पक्का करता है?
टटीरी एक पक्षी का नाम है, जो दिखने में काफी छोटा और खुले में अंडे देने के लिए जाना जाता है. टटीरी को Haryana में खुशी का प्रतीक माना जाता है और उसे शुभता का प्रतीक माना जाता है. महाIndia के एक प्रसंग में टटीरी का जिक्र किया गया है, जो ईश्वर की कृपा को दिखाता है, कैसे विषम परिस्थितियों में भी भगवान हमेशा अपने प्रियजनों के साथ रहते हैं.
महाIndia के प्रसंग के मुताबिक, महाIndia का युद्ध शुरू होने से पहले टटीरी ने युद्ध के मैदान में ही अंडे दिए थे. ये देखकर पांचों पांडव हैरान हो गए और उन्हें अंडों की चिंता सताने लगी थी. तब अर्जुन ने युद्ध में प्रतिज्ञा ली कि वह टटीरी के अंडों की रक्षा करेंगे और अपना भारी धनुष अंडों के पास रख दिया.
युद्ध में अनगिनत सैनिक, घोड़े और हाथी मारे गए और कुरुक्षेत्र की जमीन सैनिकों के खून से लाल हो गई. ऐसे में युद्ध समाप्ति के बाद अर्जुन को टटीरी के अंडों का ध्यान आया और उन्होंने माधव से सवाल किया कि टटीरी के अंडों की क्या दशा हुई होगी? ऐसे में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धनुष हटाने के लिए कहा, जहां टटीरी के सभी अंडे सुरक्षित मिले. यह देखकर टटीरी और अर्जुन के चेहरे पर मुस्कान थी.
माना जाता है कि भीषण युद्ध में श्रीकृष्ण ही थे जिन्होंने टटीरी के अंडों को भी सुरक्षित रखा था. यह प्रसंग भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और प्रेम को दिखाता है. Haryana में टटीरी लोकगीत का भी अहम हिस्सा है क्योंकि टटीरी के जरिए कई गीतों में महिलाओं की भावना को दिखाया गया है. टटीरी के जरिए महिलाएं उन इच्छाओं को बयां करती है, जो अपने परिवार और समाज के सामने नहीं कर सकती. टटीरी पर कई भावुक कर देने वाले गाने भी बने हैं.
–
पीएस/एएस