बैडमिंटन: हरिहरन-अर्जुन और तन्वी ने ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 के अगले दौर में बनाई जगह

ऑर्लियंस, 19 मार्च . India की तन्वी शर्मा और पुरुषों की डबल्स जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई.

वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी ने Thursday को पैलेस डेस स्पोर्ट्स में राउंड ऑफ 16 में एक ‘ऑल-इंडिया’ मुकाबला पक्का कर लिया. तन्वी ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा कातेथोंग पर शानदार जीत दर्ज की थी. तन्वी ने अपनी ही देश की उभरती हुई युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट में आगे कदम बढ़ाया. इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर है.

पुरुषों के डबल्स में हरिहरन और अर्जुन ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल पर एक शानदार जीत दर्ज की. भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कड़े मुकाबले के बाद 26-24 से बढ़त बनाई, जिसके बाद दूसरे गेम में 21-14 से पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 35 मिनट में मैच अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इस बीच, महिलाओं के सिंगल्स में India की इशारानी बरुआ ने कनाडा की वेन यू झांग को 3 कड़े गेमों में हराया. उन्होंने कोर्ट एक पर 53 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में 21-11, 14-21, 21-17 से जीत हासिल की.

इससे पहले, पहले दौर में आलारशी कश्यप दुनिया की 33वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिंगापुर की येओ जिया मिन से सीधे गेमों में हार गईं. मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे कोर्ट एक पर फ्रांस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी टी गिक्वेल और डेल्फिन डेलरुए का सामना करेंगे, जबकि India के आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आयुष शेट्टी पुरुषों के सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो से भिड़ेंगे.

इससे पहले, तन्वी शर्मा उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं जिसने चीन के किंगदाओ में आयोजित बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. India का अभियान तब समाप्त हो गया जब महिलाओं की टीम क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही चीन की टीम से 0-3 से हार गई थी. चिंगदाओ में आयोजित बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा ने म्यांमार पर India की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पहले एकल मुकाबले में थेट हतार थुजार को 21-13, 21-16 से हराया था.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment