महाराष्ट्र में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान बनी आयुष्मान भारत योजना: सतीश तलेकर

New Delhi, 9 जनवरी . केंद्र Government की महत्वाकांक्षी आयुष्मान India मिशन राज्य में किस तरह से काम कर रही है और भाजपा किस प्रकार लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ रही है, यह जानकारी Maharashtra भाजपा से जुड़े और आयुष्मान India मिशन के राज्य संयोजक सतीश तलेकर ने Friday को दी.

उन्होंने बताया कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रही है और लाखों लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आई है.

सतीश तलेकर ने से बातचीत में कहा कि आयुष्मान India मिशन के तहत Government की ओर से पात्र परिवारों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है, जो किसी भी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य आपदा के समय लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस योजना ने इलाज को लेकर गरीब परिवारों की सबसे बड़ी चिंता को दूर किया है और अब लोग बिना आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज करा पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में Maharashtra में दो करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. सतीश तलेकर का मानना है कि जब आयुष्मान India योजना की बात होती है, तो Maharashtra देश के टॉप परफॉर्मिंग राज्यों में शामिल है. राज्य में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और लगातार अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है.

सतीश तलेकर ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को समय पर और उचित इलाज मिल रहा है. जरूरत पड़ने पर कई मरीजों को Chief Minister राहत कोष से भी आर्थिक सहयोग दिया जाता है. यदि इलाज का खर्च ज्यादा होता है, तो केंद्र Government की ओर से भी अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है. Government अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभा रही है और व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि राज्य के हर सूचीबद्ध अस्पताल में ‘आरोग्य मित्र’ तैनात हैं, जो मरीजों और उनके परिजनों को योजना से जुड़ी सभी जानकारियां और सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं. पार्टी के स्तर पर भी आयुष्मान India मिशन को सफल बनाने के लिए व्यापक काम किया जा रहा है. पूरे Maharashtra में आयुष्मान India की टीम जिला स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रही है, जिसमें करीब 600 सदस्य शामिल हैं.

सतीश तलेकर ने यह भी कहा कि कई बार गांवों से फोन के माध्यम से जानकारी मिलती है कि किसी मरीज को शहर में भर्ती कराया गया है. ऐसे मामलों में उनकी टीम तुरंत सक्रिय होकर आयुष्मान India योजना के तहत मरीज को पूरी सुविधा दिलाने में मदद करती है.

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद तक Government की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment