पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

New Delhi, 1 मई . Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने Friday को Gujarat और Maharashtra दिवस की शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में Gujarat दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “Gujarat दिवस के विशेष अवसर पर Gujarat के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन Gujarat के समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और अद्भुत भावना का उत्सव है. इस राज्य ने India की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान दिया है. यहां के लोगों का गतिशील और उद्यमशील स्वभाव विशेष रूप से उल्लेखनीय है. कामना है कि आने वाले समय में भी Gujarat प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे.”

Maharashtra दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “Maharashtra दिवस के अवसर पर Maharashtra के मेरे सभी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. Maharashtra का सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक समृद्धि और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. साहित्य, रंगमंच, संगीत और सिनेमा से लेकर उद्योग, शिक्षा, विज्ञान और लोक सेवा तक—इस राज्य ने India के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है. मैं Maharashtra के निरंतर विकास और यहां के महान लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “Maharashtra दिवस के अवसर पर Maharashtra के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. साहस, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नवाचार की भूमि, Maharashtra India की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. Maharashtra की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.”

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि Gujarat के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. आज Gujarat विकास, उद्यम और राष्ट्र-निर्माण की एक मिसाल के रूप में खड़ा है. जैसे-जैसे India ‘विकसित भारत’ की ओर अपनी प्रगति जारी रखे हुए है, Gujarat भी नई ऊंचाइयों को छुए.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने Maharashtra दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “Maharashtra के सभी बहनों-भाइयों को Maharashtra दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भक्ति आंदोलन से लेकर सामाजिक सुधारों तक, और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा प्रदर्शित ‘पूर्ण स्वराज’ के पथ से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक, Maharashtra ने सदैव India को एक सकारात्मक दिशा प्रदान की है. गणपति बप्पा से प्रदेशवासियों की कल्याण की कामना करता हूं.”

Gujarat स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय उद्यमिता की पावन भूमि Gujarat के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. Gujarat ने स्वाधीनता से लेकर एकीकरण, सहकारिता से लेकर स्वरोजगार तक, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है. अपनी सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश में संजोकर Gujarat ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है. भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि वे प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करें.

Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘Gujarat स्थापना दिवस’ के पावन अवसर पर, देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी प्यारे Gujaratी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. पूज्य गांधी बापू, सरदार साहब, स्वामी दयानंद सरस्वती, और श्यामजी कृष्ण वर्मा के आशीर्वाद से; पूज्य रविशंकर महाराज और इंदुचाचा जैसे अनेक महापुरुषों की प्रेरणा और मार्गदर्शन से; तथा यहां के लोगों की अथक मेहनत से Gujarat ने अपनी विकास यात्रा की शुरुआत सभी के सहयोग से की. आज उन सभी के ऋण को स्वीकार करने का अवसर है.

उन्होंने लिखा, “आज गौरवशाली Gujarat की पहचान, संस्कृति और समृद्धि का उत्सव मनाने का दिन है. इस धरती ने सदैव विश्व को शांति और प्रगति का मार्ग दिखाया है. हर Gujaratी के प्रयासों से, हमारा राज्य सेवा, सुरक्षा और सुशासन का पर्याय बन गया है. आज, जब India विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब इस धरती के प्रिय सुपुत्र के मार्गदर्शन में, हमारा Gujarat देश के ‘ग्रोथ इंजन’ (विकास के वाहक) के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

“हम आने वाले वर्षों में वैश्विक मंच पर Gujarat को और अधिक गौरवशाली बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं. ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर से लेकर अन्य भविष्योन्मुखी तकनीकों तक हर क्षेत्र में Gujarat एक ‘नए भारत’ का पथप्रदर्शक बनेगा. आइए, हम सभी Gujaratी मिलकर ‘विकसित Gujarat से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का प्रण लें. जनता के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से, आइए हम Gujarat को विकास के ऐसे शिखर पर ले जाएं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व का प्रतीक बने.”

डीकेएम/एएस

Leave a Comment