
अयोध्या, 18 अगस्त . उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने Police प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया है. उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वह सत्याग्रह शुरू करेंगे.
अवधेश प्रसाद ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह कोई दूर-दराज के इलाके में नहीं, बल्कि सामान्य आबादी वाले क्षेत्र में हुई है. उन्होंने कहा कि मृतका के आईपीएस अधिकारी बेटे की ओर से हत्या की First Information Report दर्ज कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय Police मामले को अलग तरीके से पेश कर रही है. इससे इलाके में डर और घबराहट का माहौल है.
उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर चुके हैं और मौके पर जाकर भी स्थिति की जानकारी ली है. अवधेश प्रसाद ने मांग की कि 48 घंटे के भीतर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए.
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी सपा सांसद ने Government को घेरा. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party ने इस मुद्दे को लगातार सदन में उठाया है और Prime Minister Narendra Modi से भी पूरे मामले पर जवाब मांगा है.
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से भगवान राम की नगरी अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने Government पर अपने लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए मामले पर जवाबदेही तय करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले को लगातार सदन में उठाया है और Prime Minister से भी जवाब मांगा है.
दूसरी ओर, आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी दुख जताया.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपी के जिला अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के लगभग 91 वर्षीय बुजुर्ग माता की हुई हत्या अति-दुखद तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हिसाब से अति-चिंतनीय. ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य घटना Police अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा? Government इस घटना का उचित संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, जो यह अत्यंत जरूरी है.
–
डीकेएम/डीकेपी