ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न पुलिस ने आगजनी के हमलों को लेकर जारी की चेतावनी

मेलबर्न, 17 अप्रैल . ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में Police ने Friday को लोगों को चेतावनी दी है कि वे हॉस्पिटैलिटी वाली जगहों को निशाना बनाकर की गई आगजनी और ड्राइव-बाय शूटिंग की घटनाओं के बाद संदिग्ध गतिविधियों के लिए अलर्ट रहें.

विक्टोरिया राज्य की Police फोर्स ने एक बयान में कहा कि आगजनी और विस्फोटक स्क्वॉड के जासूस Tuesday से मेट्रोपॉलिटन मेलबर्न में हॉस्पिटैलिटी वाली जगहों पर हुए पांच आगजनी हमलों और एक शूटिंग के बीच संभावित लिंक और उनके पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, Police ने कहा कि आगजनी की दो घटनाएं मेलबर्न के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में हुईं और बाकी तीन शहर के अंदरूनी-दक्षिणी उपनगरों में निशाना बनाए गए जगहों पर हुईं.

शूटिंग Friday सुबह करीब 4:10 बजे हुई जब एक गाड़ी से सीबीडी वेन्यू की ओर गोली चलाई गई. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

1 अप्रैल को, ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में Police की गोली से एक आदमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. क्वींसलैंड Police सर्विस (क्यूपीएस) के अनुसार, अधिकारी दोपहर करीब 12:30 बजे सेंट्रल ब्रिस्बेन से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित अराना हिल्स इलाके में एक संपत्ति पर वेलफेयर चेकिंग के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी एक चाकू लिए हुए व्यक्ति से मुठभेड़ हो गई.

स्थिति बिगड़ने पर Police ने उस व्यक्ति पर गोली चला दी. इसके बाद मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह व्यक्ति 19 साल का था और Police अधिकारियों ने उसे गोली मारने से पहले दो बार टेजर का इस्तेमाल किया. क्यूपीएस ने कहा कि इस घटना की जांच एथिकल स्टैंडर्ड और एंटी-करप्शन विभाग करेगी.

मार्च की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में Police ने एक ऐसे आदमी की तलाश शुरू की, जिसने सिडनी के दक्षिण में पैसे और एक कार चुराने से पहले दूसरे आदमी को गोली मारी थी.

अधिकारियों को बताया गया कि एक अनजान आदमी होटल में घुसा था और फिर उसने 31 साल के एक आदमी को गोली मार दी, दूसरे कस्टमर्स को धमकाया और पैसे चुरा लिया.

फिर अपराधी पास की कार पार्किंग में एक गाड़ी के पास गया और 17 साल के ड्राइवर को कार से बाहर निकालने के लिए बंदूक दिखाई, जिसका इस्तेमाल उसने बाद में मौके से भागने के लिए किया.

31 साल के गोली लगने वाले पीड़ित का मौके पर ही एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने इलाज किया, जिसके बाद उसे स्थिर हालत में अस्पताल ले जाया गया. थोड़ी देर बाद, Police ने बताया कि चोरी की गाड़ी एक मेन हाईवे पर जलती हुई मिली.

केके/एबीएम

Leave a Comment