Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

गुजरात में शिक्षा योजना के तहत छात्राओं की उपस्थिति और साइंस में दाखिले बढ़े

Gujarat में शिक्षा योजना के तहत छात्राओं की उपस्थिति और साइंस में दाखिले बढ़े

गांधीनगर, 22 जून . Gujarat के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने वाली छात्राओं की संख्या पिछले साल की तुलना में 73 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि साइंस स्ट्रीम की कक्षाओं में उपस्थिति 125 प्रतिशत बढ़ी है.

Monday को राज्य के ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि कक्षा 9 से 12 तक कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाली लड़कियों की संख्या 2024-25 शैक्षणिक वर्ष में 1,71,988 से बढ़कर 2025-26 में 2,96,495 हो गई, जो 1,24,507 छात्राओं की वृद्धि है.

यह डाटा ‘नमो लक्ष्मी योजना’ के असर के सबूत के तौर पर पेश किया गया. इस योजना को Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में शुरू किया गया था, ताकि छात्राएं बिना किसी रुकावट के (आर्थिक तंगी के कारण) कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा पूरी कर सकें.

Government ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति की निगरानी ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है.

कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि के अलावा, पूरी या 100 प्रतिशत उपस्थिति हासिल करने वाली लड़कियों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में 62,059 की वृद्धि हुई है.

इस योजना के साथ-साथ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी शिक्षा में लड़कियों के दाखिले में भी वृद्धि हुई है.

दाखिला लेने वाली छात्राओं की संख्या 2024-25 में 13,29,762 से बढ़कर 2025-26 में 13,91,308 हो गई, जो लगभग 4.63 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

सबसे अधिक वृद्धि कक्षा 12 में दर्ज की गई, जहां दाखिले में 13.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे पता चलता है कि अधिक संख्या में लड़कियां हायर सेकेंडरी स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रख रही हैं.

Government ने कहा कि ‘नमो लक्ष्मी योजना’ के तहत लाभार्थियों को अब तक कुल 1,664.06 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं. समीक्षा के साथ जारी किए गए डाटा से पता चलता है कि ‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना’ शुरू होने के बाद साइंस की पढ़ाई में छात्रों की उपस्थिति और एनरोलमेंट में बढ़ोतरी हुई है. इस योजना को छात्रों को साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू किया गया था.

विद्या समीक्षा केंद्र के मुताबिक, साइंस क्लासरूम में 80 प्रतिशत से 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों की संख्या 2024-25 में 19,324 से बढ़कर 2025-26 में 43,533 हो गई, जो लगभग 125 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

Government ने कहा कि साइंस स्ट्रीम की क्लास में 81 प्रतिशत से 99 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों की संख्या में साल भर में 24,209 की बढ़ोतरी हुई.

इस दौरान साइंस स्ट्रीम में एनरोलमेंट भी बढ़ा. साइंस में एनरोलमेंट कराने वाले छात्रों की संख्या 2024-25 में 2,40,556 से बढ़कर 2025-26 में 2,55,804 हो गई, जो लगभग 6.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. कक्षा 12 साइंस में एनरोलमेंट में 11.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

अधिकारियों ने कहा, “यह Gujarat के युवाओं में साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है.”

‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना’ के तहत अब तक लाभार्थियों को 290 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है.

Government ने इन पहलों को शिक्षा पर व्यापक जोर देने से जोड़ा. Prime Minister मोदी का जिक्र करते हुए Government ने कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय विकास के लिए अच्छी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया है और कहा है कि, “शिक्षा में देश को सफल बनाने और उसकी किस्मत बदलने की ताकत है.”

अधिकारियों ने बताया कि Gujarat के Chief Minister के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, पीएम मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में कई कदम उठाए थे और ‘शाला प्रवेशोत्सव’ और ‘कन्या केलवणी रथ यात्रा’ जैसे कार्यक्रमों ने पूरे राज्य में प्राइमरी शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी.

Government ने यह भी कहा कि Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में कई शिक्षा पहल शुरू की गई हैं, जिनमें ‘नमो लक्ष्मी योजना’, ‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना’, ‘Chief Minister ज्ञान सेतु मेरिट स्कॉलरशिप योजना’ और ‘Chief Minister ज्ञान साधना मेरिट स्कॉलरशिप योजना’ शामिल हैं.

–

एएसएच/डीकेपी

Share