
इस्लामाबाद, 2 दिसंबर . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा स्थित बन्नू में मीरानशाह के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली की गाड़ी पर हुए हमले में दो Policeवालों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. Tuesday को हुए इस हमले में असिस्टेंट कमिश्नर के भी मारे जाने की खबर है. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है.
क्षेत्रीय Police अफसर (आरपीओ) के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने Pakistan के चर्चित मीडिया हाउस डॉन को बताया कि हमला कैंट Police स्टेशन की सीमा के अंदर हुआ. उन्होंने बताया कि हमले में दो constable और एक लोकल नागरिक मारे गए, जबकि दो अन्य Police अधिकारी घायल हो गए.
मिरानशाह उत्तरी वजीरिस्तान जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और बन्नू के पास स्थित है. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी चरमपंथी या आतंकी समूह ने नहीं ली है. मीडिया आउटलेट हम के मुताबिक हमला मीरानशाह रोड पर हुआ जब असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली इलाके के दौरे पर थे.
‘हम’ के अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली और दो Policeवालों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद, भारी Police बल मौके पर पहुंचा और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला को एक योजना के साथ अंजाम दिया गया.
डॉन ने असिस्टेंट कमिश्नर की मौत को कंफर्म नहीं किया है. मात्र 24 घंटे पहले यानी Monday (1 दिसंबर) को ही आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटना में दो Policeवाले मारे गए थे. वो हमले भी लक्की मरवत और बन्नू में हुए थे. इन हमलों में पांच लोग घायल हो गए थे.
Pakistan में हाल के दिनों में, खासकर केपी और बलूचिस्तान में, आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) ने नवंबर 2022 में Government के साथ सीजफायर खत्म कर दिया था, इसके बाद से ही हमले काफी बढ़े हैं.
–
केआर/