पवन खेड़ा पर असम सरकार की कार्रवाई विपक्ष को डराने और आवाज दबाने की कोशिश : जयराम रमेश

New Delhi, 7 अप्रैल . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच टकराव तेज होता जा रहा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर असम Police की तलाशी के बाद सियासी घमासान मच गया है. कांग्रेस ने इसे ‘बदले की कार्रवाई’ बताया है. जबकि असम Government इसे कानूनी कार्रवाई बता रही है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से Police की पूरी टीम पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई, वह दिखाता है कि असम के Chief Minister घबराए हुए हैं और उन पर हार का खतरा मंडरा रहा है.

जयराम रमेश ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेताओं को डराने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है.

दरअसल, यह पूरा मामला उस विवाद से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि Chief Minister सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं. इसी मुद्दे पर रिनिकी सरमा ने Monday को First Information Report दर्ज कराई थी, जिसके बाद असम Police Tuesday को पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची.

हालांकि, Police को पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले. मौके पर मौजूद एक Police अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है और वे उनसे पूछताछ करना चाहते थे, लेकिन वे घर पर नहीं थे.

अधिकारी ने यह भी कहा कि घर से कुछ चीजें मिली हैं, लेकिन फिलहाल उनके बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता. Police का कहना है कि उन्हें पवन खेड़ा की वर्तमान लोकेशन की जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी तलाश जारी है.

इस पूरे मामले पर Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया और कहा कि जिन तीन देशों का जिक्र किया गया था, उन सभी ने इन दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं.

सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा पूछताछ से बचने के लिए फरार हो गए हैं. मेरे हिसाब से पवन खेड़ा भाग गए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि वह संभवतः हैदराबाद चले गए हैं.

Chief Minister ने कहा कि यह पूरा मामला Political रूप से प्रेरित है और चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि Government इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएगी और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment