
कोलकाता, 18 अगस्त . पश्चिम बंगाल Police के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को कोलकाता के साल्ट लेक इलाके के एक गेस्ट हाउस में महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी Policeकर्मी की पहचान अजमल हक के रूप में हुई है, जो बीरभूम जिले के नलहाटी थाने में तैनात था. उसे Monday को Mumbai के बांद्रा इलाके से बिधाननगर पूर्व थाना Police ने गिरफ्तार किया.
Police आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लेकर आई और Tuesday को बिधाननगर अदालत में पेश किया. मामले की आगे की जांच के लिए Police ने उसकी हिरासत की मांग की है.
Police के अनुसार, यह घटना 19 जून को हुई थी. जुलाई में पीड़िता ने बिधाननगर पूर्व थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि वह साल्ट लेक के सीएल ब्लॉक स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी, जहां आरोपी Policeकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एएसआई ने अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह फरार हो गया और अदालत के आदेश का पालन नहीं किया. इसके बाद बिधाननगर पूर्व Police ने बीरभूम जिला Police से संपर्क किया.
Police सूत्रों के अनुसार, बाद में गुप्त सूचना मिली कि आरोपी Mumbai में छिपा हुआ है.
मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य सूचनाओं के आधार पर बिधाननगर पूर्व थाने की एक टीम Mumbai पहुंची और छापेमारी कर अजमल हक को गिरफ्तार कर लिया.
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी न केवल अपने जिले से बाहर चला गया था, बल्कि राज्य भी छोड़ चुका था. मोबाइल फोन की लोकेशन और जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि वह Mumbai में छिपा हुआ है. इसके बाद एक टीम वहां पहुंची, छापा मारा और अजमल हक को गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल, जांचकर्ता शिकायत के समर्थन में विस्तृत जानकारी और सबूत जुटाने में लगे हैं.
Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गेस्ट हाउस में वास्तव में क्या हुआ था, घटना से पहले आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच किस प्रकार का संपर्क था, और मामले से जुड़े अन्य संभावित सबूत क्या हैं.
जांच के तहत गेस्ट हाउस के रजिस्टर, cctv फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.
–
एएमटी/डीकेपी