भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

मालदा, 17 जनवरी . Prime Minister Narendra Modi ने घुसपैठ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी Government पर निशाना साधा है. उन्होंने Friday को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा Government बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है. दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं. पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है.

मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन भी बिगड़ रहा है. यहां के लोग मुझे बताते हैं कि कई जगह तो बोलचाल भी बदलने लगी है. कई जगह भाषा और बोली में फर्क आ रहा है. घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से मालदा, मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में दंगे भी होने लगे हैं.

जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको घुसपैठिए और यहां के सत्ताधारी दल के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा. उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा Government बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, “यह मोदी की गारंटी है कि पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर होने वाली हिंसा से बचने के लिए India में आए मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों को हमारी Government सुरक्षा देगी. इन शरणार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है. ऐसे साथियों को संविधान ने India में रहने का हक दिया है. हमारी Government ने सीएए के माध्यम पूरी सुरक्षा दी है. यहां बनने जा रही भाजपा Government मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों की बस्ती में विकास के काम को और गति देगी.”

डीसीएच/

Leave a Comment