
New Delhi, 11 अगस्त . India ने अरुणाचल प्रदेश को अपना अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने Tuesday को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ये बात कही.
India ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल अपने आधिकारिक नक्शे में शामिल किया. इसके बाद चीन हमेशा की तरह बौखला गया और इसकी निंदा करता हुआ बयान जारी किया. इसी मामले को लेकर मीडिया ने जब सवाल किया तो जायसवाल ने किसी भी देश का नाम लिए बगैर स्पष्ट किया, ” India अरुणाचल प्रदेश का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और यह एक स्वंय सिद्ध तथ्य है जिसे कोई भी चीज इस निर्विवाद वास्तविकता को बदल नहीं सकता. “
चीन 2017 से ही अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को शामिल करता रहा है और कई जगहों के नाम बदलने का हथकण्डा अपनाता रहा है. इस बार India ने अपने ही क्षेत्र में नाम बदले तो चीन तिलमिला उठा. India Government ने आधिकारिक रूप से सर्वे ऑफ इंडिया मैप में अरुणाचल प्रदेश की झील, बस्तियों और स्मारक समेत 27 स्थलों के नाम बदले हैं. वहीं चीन 2017 से ही नाम बदलने के हथकंडे अपनाता रहता है.
चीन का मानना है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है, हालांकि India ने इस दावे को हमेशा खारिज किया है और इसे बेबुनियाद बताया है.
India के इस कदम को लेकर चीन के Governmentी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन लंबे समय से इस इलाके को अपने मैप में शामिल करता रहा है. भारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेतों के बीच India ने एकतरफा कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में सीमा पर हालात खराब हो सकते हैं. इससे India को कोई लाभ नहीं होगा.
इससे पहले अप्रैल में भी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से India का अभिन्न हिस्सा रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा था कि चीन का नाम बदलने का प्रयास गैरकाननी है और इसे बर्दाशन नहीं किया.
–
केआर/